Ram Navami 2026 Date: साल 2026 में इस दिन मनाया जाएगा भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, जानें पूजा का सही मुहूर्त

Ram Navami 2026 Date: भगवान राम का जन्मोत्सव राम नवमी पर्व भगवान राम के जन्म, धर्म और मर्यादा का प्रतीक है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, रामायण पढ़ते हैं और राम नाम का जप करते हैं. जानिए राम नवमी 2026 कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इसे कैसे मनाना चाहिए?

RAM-NAVMI-2026

Ram Navami 2026 Date: भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव राम नवमी के रूप में हर वर्ष पूरे श्रद्धा भाव से मनाया जाता है. यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है. राम नवमी भगवान राम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म के मार्ग का स्मरण कराती है. शास्त्रों के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म नवमी तिथि को हुआ था. इसी कारण नवमी तिथि को सबसे पवित्र माना जाता है.

विज्ञापन

भगवान राम के भक्त और श्रद्धालु वैष्णव इस दिन व्रत रखते हैं, रामायण का पाठ करते हैं और भगवान राम के नाम का जप करते हैं. हिन्दू धर्म में राम नवमी केवल पर्व नहीं, बल्कि धर्म, सत्य, संयम और कर्तव्य का प्रतीक है. इस दिन लोग अपने जीवन में मर्यादा और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं. आइए जानते हैं, साल 2026 में रामनवमी कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

विज्ञापन

राम नवमी 2026 कब है?

साल 2026 में राम नवमी 26 मार्च, गुरुवार को मनाई जाएगी. यह दिन चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन भी होता है, इसलिए इसका धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था. उस समय पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न था. इसी कारण राम नवमी की मुख्य पूजा हमेशा दोपहर के समय की जाती है.

विज्ञापन

राम नवमी 2026 का पूजा मुहूर्त

भगवान राम की पूजा के लिए मध्याह्न काल को सबसे शुभ माना जाता है. राम नवमी 2026 का शुभ पूजा समय इस प्रकार है:

– मध्याह्न मुहूर्त: 11:13 बजे से 1:41 बजे तक
– पूजा के लिए कुल अवधि: 2 घंटे 27 मिनट

विज्ञापन

इसी समय भगवान राम का अभिषेक, पूजा और आरती करना विशेष फलदायी माना जाता है.

राम नवमी पर पूजा कैसे करें

– सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर के पूजा स्थान को साफ करें.
– भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
– मध्याह्न मुहूर्त में भगवान राम का अभिषेक करें, पुष्प अर्पित करें और राम नाम का जाप करें.
– रामायण या सुंदरकांड का पाठ करना भी इस दिन अत्यंत शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

यहां होगा राम नवमी का मुख्य उत्सव

राम नवमी 2026 के शुभ अवसर पर अयोध्या में भव्य आयोजन किया जाएगा. यहां देशभर से श्रद्धालु भगवान राम के जन्मस्थान के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मंदिरों में झांकियां सजाई जाती हैं और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ