Lucky Zodiac Signs: 30 जुलाई के ग्रह योग इन 5 राशियों को दिला सकते हैं धन, सफलता और नई पहचान

Lucky Zodiac Signs: गुरुवार 30 जुलाई, 2026 के ग्रह योग 5 राशियों के लिए धन, करियर, कारोबार और नई पहचान के शुभ संकेत दर्शा रहे हैं. इनके लिए सफलता, मान-सम्मान और तरक्की के नए अवसर बनने की प्रबल संभावना है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Signs-30-july-social

Lucky Zodiac Signs: गुरुवार 30 जुलाई ,2026 का दिन ज्योतिष के नजरिए से काफी खास माना जा रहा है. इस दिन से पावन सावन महीने की शुरुआत हो रही है, जो भगवान शिव का अत्यंत प्रिय महीना है. पंचांग के अनुसार, इस दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. साथ ही आयुष्मान और सौभाग्य योग भी बन रहे हैं, जिन्हें शुभ योग माना जाता है. ग्रहों की चाल भी इस दिन कई खास संकेत दे रही है. धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन नए कार्यों की शुरुआत के लिए भी अनुकूल है. लोगों को रुके हुए काम आगे बढ़ाने और नए अवसर मिलने के संकेत भी मिल सकते हैं.

विज्ञापन

30 जुलाई 2026 के विशेष ग्रह गोचर और योग

30 जुलाई को सावन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. सूर्य और गुरु कर्क राशि में साथ रहकर गुरु-आदित्य योग को मजबूत करेंगे. चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और वृषभ राशि में स्थित मंगल के साथ नवपंचम योग बनाएंगे, जो धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत है. वहीं, बुध मिथुन राशि, शुक्र और केतु सिंह राशि, शनि मीन राशि तथा राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे. ग्रहों का यह संतुलन निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास को भी मजबूत करने का संकेत दर्शा रहा है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 30 जुलाई इस ज्योतिषीय योग-संयोनग से 5 राशियों के जातकों के करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में कई लोगों को सकारात्मक बदलाव आ सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए धन, सफलता और नई पहचान के योग बन सकते हैं?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

30 जुलाई का वृषभ राशिफल

30 जुलाई का दिन वृषभ राशि वालों के लिए नए मौके लेकर आ सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत नोटिस की जाएगी. किसी सीनियर से अच्छी फीडबैक मिल सकती है. बिजनेस में नई डील आगे बढ़ने के योग हैं. रुका हुआ पेमेंट मिलने से राहत महसूस होगी. इनकम बढ़ाने वाला नया आइडिया भी काम कर सकता है. फैमिली में खुशखबरी मिलने की संभावना है. लव रिलेशन में भरोसा और मजबूत होगा. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू या एग्जाम में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. किसी छोटी ट्रैवल से भी फायदा मिलने के संकेत हैं. निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें. हेल्थ सामान्य रहेगी. अपनी स्किल पर भरोसा बनाए रखें.

विज्ञापन

30 जुलाई का कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए 30 जुलाई का दिन पहचान और प्रोग्रेस का संकेत दे रहा है. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी बातों का असर लोगों पर साफ दिखेगा. टीम के साथ बेहतर कोऑर्डिनेशन रहेगा. बिजनेस में किसी पुराने संपर्क से बड़ा फायदा मिल सकता है. पार्टनरशिप में चल रही परेशानी कम होगी. परिवार का सहयोग आपके फैसलों को मजबूत बनाएगा. लव लाइफ में खुलकर बातचीत करने का मौका मिलेगा. सोशल लाइफ में आपकी इमेज बेहतर हो सकती है. किसी धार्मिक या शुभ काम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. खर्च और बचत के बीच बैलेंस बनाए रखना फायदेमंद रहेगा.

30 जुलाई का कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए 30 जुलाई कई पॉजिटिव बदलाव ला सकता है. लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने के योग हैं. वर्क प्लेस पर आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है. नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है. बिजनेस में नए कस्टमर जुड़ सकते हैं. ऑनलाइन काम करने वालों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. रिलेशनशिप में गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आगे बढ़ने में मदद करेगी. हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें. नियमित दिनचर्या बनाए रखें.

विज्ञापन

30 जुलाई का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए 30 जुलाई का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रह सकता है. करियर में नई दिशा मिल सकती है. प्रमोशन या नई भूमिका को लेकर सकारात्मक खबर मिल सकती है. बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है. किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी लीडरशिप की सराहना होगी. दोस्तों के साथ मिलकर नया काम शुरू करने का विचार बन सकता है. लव लाइफ में रिश्ते और मजबूत होंगे. परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि खुशी दे सकती है. यात्रा के दौरान उपयोगी संपर्क बन सकते हैं. जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें.

विज्ञापन

30 जुलाई का मकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए 30 जुलाई का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है. करियर में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. इंटरव्यू या मीटिंग में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. नई जॉब का ऑफर मिलने की संभावना भी बन रही है. बिजनेस में विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया फैसला लाभ देगा. घर में सकारात्मक माहौल रहेगा. लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छा फोकस मिलेगा. कोई नया स्किल सीखने का मौका भी मिल सकता है. सोशल नेटवर्क मजबूत होगा. आने वाले दिनों के लिए मजबूत आधार तैयार होने के संकेत हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ