Lucky Zodiac Signs: 26 जुलाई को 5 राशियों की खुल सकती है किस्मत, बन रहे धन लाभ और सफलता के प्रबल योग

Lucky Zodiac Signs: 26 जुलाई के शुभ ग्रह योग 5 राशियों के लिए धन, मान-सम्मान, करियर ग्रोथ और नए अवसरों के मजबूत संकेत दर्शा रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Signs-Today

Lucky Zodiac Signs: 26 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन रविवार है. इस दिन देवशयनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. साथ ही रवि प्रदोष व्रत का भी शुभ संयोग रहेगा. धार्मिक दृष्टि से इस दिन को बेहद महत्वपूर्ण है. इसके साथ ही, पूरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिसे सर्वार्थ सिद्धि योग और इंद्र योग की शुभता प्राप्त होगी. जहां तक ग्रहीय व्यवस्था की बात के जातकों के लिए इस दिन सूर्य और गुरु कर्क राशि में विराजमान रहकर बेहद शुभ गुरु-आदित्य योग का निर्माण करेंगे.

विज्ञापन

इस दिन राशिमंडल में चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहेंगे. इसके अलावा, मंगल ग्रह वृषभ राशि, बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री अवस्था में, शुक्र और केतु ग्रह सिंह राशि, शनि मीन राशि और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 26 जुलाई के ज्योतिषीय योग-संयोग से यूं तो सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव देखने को मिल सकता है, लेकिन इस दिन 5 राशियों के जातकों के लिए तरक्की और सफलता के बड़े अवसर सामने आ सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनको धन, मान-सम्मान और नए मौके मिलने के योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

26 जुलाई का कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए 26 जुलाई का दिन शानदार मौके लेकर आ सकता है. गुरु-आदित्य योग आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है. सीनियर नई जिम्मेदारी दे सकते हैं. प्रमोशन या नई पोस्ट की चर्चा आगे बढ़ सकती है. बिजनेस में भरोसेमंद क्लाइंट जुड़ सकते हैं. रुका हुआ पेमेंट मिलने के संकेत हैं. किसी सरकारी काम में राहत मिल सकती है. परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. घर में किसी शुभ काम की तैयारी हो सकती है. लव रिलेशन पहले से ज्यादा मजबूत होंगे. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर बना रहेगा. हेल्थ सामान्य रहेगी. बस जल्दबाजी से बचें. आपकी समझदारी बड़ा फायदा दिला सकती है.

विज्ञापन

26 जुलाई का सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन पहचान और प्रभाव दोनों बढ़ा सकता है. समाज में सम्मान मिलेगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. करियर में बड़ा मौका सामने आ सकता है. इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में शानदार प्रदर्शन करेंगे. बिजनेस में नई डील फाइनल होने की संभावना है. ऑनलाइन काम करने वालों को अच्छा फायदा मिल सकता है. इनकम के नए सोर्स बनने के योग हैं. परिवार में रिश्ते और मजबूत होंगे. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी दे सकती है. लव लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएंगे. स्टूडेंट्स नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. यात्रा लाभदायक रहेगी. हेल्थ अच्छी रहेगी. आपकी स्मार्ट प्लानिंग आपको सबसे आगे रखेगी.

26 जुलाई का धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर उनके पक्ष में रहेगा. फैसले लेने में आसानी होगी. करियर में नई दिशा मिल सकती है. लंबे समय से अटका काम पूरा होने के संकेत हैं. बिजनेस में मुनाफा बढ़ सकता है. किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा फैसला फायदेमंद रहेगा. परिवार का पूरा साथ मिलेगा. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. लव रिलेशन में भरोसा और अपनापन दोनों बढ़ेंगे. पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा. छोटी यात्रा सफल रहेगी. हेल्थ पहले से बेहतर महसूस होगी. धैर्य बनाए रखेंगे, तो सफलता खुद आपके पास आएगी.

विज्ञापन

26 जुलाई का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए 26 जुलाई का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. करियर में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. टीम में आपकी राय को अहमियत मिलेगी. किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में नया ग्राहक जुड़ सकता है. ऑनलाइन या डिजिटल काम से लाभ मिलने के योग हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है. लव लाइफ में ईमानदारी रिश्ते को और मजबूत करेगी. स्टूडेंट्स नई स्किल सीखने में आगे रहेंगे. सोशल नेटवर्क भी मजबूत होगा. हेल्थ ठीक रहेगी. बस नींद पूरी लें. सही प्लानिंग आपको बड़ा फायदा दिलाएगी.

विज्ञापन

26 जुलाई का मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों को 26 जुलाई के दिन किस्मत का अच्छा साथ मिल सकता है. करियर में ग्रोथ के मजबूत संकेत हैं. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में नई पार्टनरशिप फायदा दे सकती है. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. बचत बढ़ाने का मौका मिलेगा. किसी पुराने निवेश से भी फायदा हो सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. घर के किसी जरूरी काम का समाधान निकल सकता है. लव रिलेशन में रिश्ते और मजबूत होंगे. पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा. स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. प्रतियोगी परीक्षा में मेहनत रंग ला सकती है. हेल्थ संतुलित रहेगी. आपकी सकारात्मक सोच आपको नई सफलता तक पहुंचा सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ