Lucky Zodiac Signs: 2 सितंबर, 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन बुधवार है. ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि-वाणी-वाणिज्य के स्वामी बुध देव को समर्पित यह दिन द्वितीय चातुर्मास का 9वां दिन भी है. यह दिन काफी विशेष और शुभ फलदायी है, क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि योग का शुभ संयोग हो रहा है. इसी दिन हल षष्ठी व्रत और रांधण छठ का भी पर्व मनाया जाएगा. ऐसे में अटके हुए काम फिर से ट्रैक पर आ सकते हैं. नए मौके भी सामने आ सकते हैं. ग्रहों की चाल भी इस दिन काफी निर्णायक रहने वाली है.

2 सितंबर 2026 के खास ग्रह योग

2 सितंबर को दैत्य गुरु शुक्र अपनी नीच राशि कन्या को छोड़कर अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे, जिससे शक्तिशाली मालव्य महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है. यह योग कला, संगीत, सौंदर्य, वाहन और वैभव में वृद्धि करने वाला माना जाता है. वहीं, मंगल दोपहर 1:25 बजे गुरु के स्वामित्व वाले पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. सूर्य और बुध सिंह राशि में युति बनाएंगे, जिससे बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ाएगा. गुरु कर्क राशि में उच्च अवस्था में हैं. शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 2 सितंबर के ग्रहों की यह पूरी सेटिंग करियर, बिजनेस और इनकम के लिहाज से वर्तमान रणनीति और खेल को बदलने वाला साबित हो सकती है. खासकर उन लोगों को फायदा मिल सकता है, जो लंबे समय से किसी बड़ी सफलता का इंतजार कर रहे थे. यूं तो 2 सितंबर के ये दुर्लभ ज्योतिषीय योग-संयोग हर राशि पर व्यापक असर डालेंगे, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके करियर में ग्रोथ, धन लाभ और मान-सम्मान के मजबूत योग बन सकते हैं?

---विज्ञापन---

2 सितंबर का तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए 2 सितंबर काफी खास रह सकता है. शुक्र का अपनी राशि तुला में आना और मालव्य राजयोग का बनना आपके लिए बड़ा सपोर्ट लेकर आएगा. करियर में आपकी प्रोफेशनल इमेज मजबूत हो सकती है. वर्क प्लेस पर आपकी बात को महत्व मिलेगा. किसी जरूरी मीटिंग में आपकी राय काम आ सकती है. बिजनेस वालों को नई डील या क्लाइंट से फायदा मिल सकता है. कमाई बढ़ाने का कोई नया रास्ता खुल सकता है. सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मन बनेगा. वाहन या घर से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. लव रिलेशन में आकर्षण बढ़ेगा. लाइफ पार्टनर के साथ बॉन्डिंग बेहतर होगी. सोशल सर्कल में आपकी पहचान बढ़ सकती है. बस हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें.

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इन 3 मूलांक वालों से रहें सावधान, दोस्त बनकर पीठ पीछे करते हैं बड़ा वार

---विज्ञापन---

2 सितंबर का सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों की यह स्थिति कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाली रहेगी. सूर्य और बुध आपकी राशि में साथ हैं. इससे कम्युनिकेशन और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत हो सकती है. करियर में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा. सीनियर्स आपके काम को नोटिस कर सकते हैं. नई जिम्मेदारी आपके लिए आगे बढ़ने का रास्ता बना सकती है. बिजनेस में बातचीत के जरिए फायदा हासिल हो सकता है. पुराने संपर्क किसी नए अवसर से जोड़ सकते हैं. पैसों के मामले में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस मिलेगा. लव रिलेशन में अपनी बात खुलकर रखना फायदेमंद रहेगा. फैमिली में आपका प्रभाव बढ़ेगा. बस ओवर-कॉन्फिडेंस को हावी न होने दें.

2 सितंबर का कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए 2 सितंबर आर्थिक और पारिवारिक मोर्चे पर राहत दे सकता है. गुरु की मजबूत स्थिति आपके आत्मविश्वास को सहारा देगी. करियर में कोई पुराना प्रयास अब रंग ला सकता है. जॉब में सीनियर्स से सहयोग मिलने की उम्मीद है. घर-परिवार से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. प्रॉपर्टी या सुख-सुविधा से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है. बिजनेस में स्थिर ग्राहक या पुराने संपर्क फायदा दे सकते हैं. धन को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है. हालांकि, बड़ी खरीदारी से पहले बजट जरूर देखें. लव रिलेशन में भावनात्मक समझ बढ़ेगी. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग बन सकती है. फैमिली में किसी बड़े सदस्य की सलाह काम आएगी. अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय सही समय पर बात करें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: 53 साल से यहां सुरक्षित है नीम करोली बाबा का अस्थि कलश, फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद सामने आई अनसुनी कहानी

2 सितंबर का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन नए आइडिया को मौके में बदलने वाला हो सकता है. शुक्र की स्थिति पढ़ाई और क्रिएटिव कामों में मदद कर सकती है. कंटेंट, मीडिया, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपका कोई आइडिया पसंद किया जा सकता है. जॉब में नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है. बिजनेस वालों की किसी नए व्यक्ति से डील शुरू हो सकती है. नेटवर्किंग आपके लिए खास तौर पर फायदेमंद रहेगी. कमाई बढ़ाने के लिए साइड इनकम का आइडिया मिल सकता है. स्टूडेंट्स को किसी विषय को समझने में आसानी होगी. लव रिलेशन में बातचीत से नजदीकी बढ़ेगी. सिंगल लोगों की किसी दिलचस्प व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. दोस्तों के बीच आपकी सलाह की मांग बढ़ेगी. बस एक साथ बहुत सारे काम पकड़ने से बचें.

---विज्ञापन---

2 सितंबर का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए 2 सितंबर रिश्तों और प्रोफेशनल पार्टनरशिप में नई शुरुआत का संकेत दे सकता है. शुक्र का प्रभाव भाग्य और संपर्कों को मजबूत कर सकता है. करियर में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से कनेक्शन बन सकता है. इंटरव्यू या मीटिंग में आपकी प्रस्तुति असरदार रह सकती है. बिजनेस पार्टनर के साथ कोई महत्वपूर्ण योजना आगे बढ़ सकती है. विदेश या दूर की जगह से काम से जुड़ा अवसर मिल सकता है. इनकम के नए सोर्स पर काम शुरू हो सकता है. रुका हुआ भुगतान मिलने से आर्थिक स्थिति संभल सकती है. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत होगी. मैरिड लोगों के लिए रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा. सोशल सर्कल में आपकी पहचान मजबूत होगी. फैमिली से जुड़े किसी फैसले में संतुलित रवैया काम आएगा. बस किसी के वादे पर आंख बंद करके भरोसा न करें.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ‘किच-किच की यूनिवर्सिटी’ हैं ये 3 राशियां, बिना वजह ढूंढ लेती हैं बहस का मुद्दा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.