Lucky Zodiac Signs: 19 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन शनिवार है. इसके साथ ही यह द्वितीय चातुर्मास का 27वां दिन भी है. इस दिन अष्टमी तिथि दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन राधा अष्टमी के साथ दधीचि जयन्ती और मासिक दुर्गाष्टमी भी मनाया जाएगा. इस दिन और महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत भी होगी. इसके साथ ही, इस दिन रवि योग भी बन रहा है. दूसरी ओर, मूल नक्षत्र और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जिसे आयुष्मान योग और सौभाग्य योग की शुभता प्राप्त हो रही है. जहां तक इस दिन की ग्रहीय व्यवस्था की बात है, तो इस दिन सूर्य और बुध कन्या राशि, चंद्रमा धनु राशि, गुरु और मंगल कर्क राशि, शुक्र तुला राशि, शनि मीन राशि, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे.
शुक्रवार 18 सितंबर से कर्क राशि में मंगल गोचर से नीचभंग राजयोग बन चुका है. इसके साथ ही कन्या राशि में बुधादित्य योग बना हुआ है. इस दिन के लिए मालव्य योग और हंस राजयोग भी प्रमुख हैं, जो दिन को व्यापक रूप से प्रभावित कर रहे हैं. उधर सूर्य-शनि भी समसप्तक योग निर्मित कर रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 19 सितंबर के ये ज्योतिषीय योग सभी राशियों को गहराई से प्रभावित करेंगे, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह दिन बेहद फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनकी मेहनत सही डायरेक्शन पकड़ेगी, धन लाभ होगा और कर्ज के बोझ से मुक्ति मिल सकती है?
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Torn Underwear Astrology: क्या फटी बनियान और अंडरवियर पहनने से ‘भाग्य उदय’ रुकता है, जानें ज्योतिष रहस्य
19 सितंबर का कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए 19 सितंबर का दिन जीवन का टर्निंग प्वायंट साबित हो सकता है. यह दिन एक वरदान भी साबित हो सकता है. आपकी मेहनत को सही दिशा मिलेगी. जो दिशाहीनता महसूस हो रही थी, वह दूर जो जाएगी. इनकम का फ्लो तेज होगा. कर्ज का बोझ भी कम होगा. आपके स्पष्ट निर्णय से रुके काम की गति तेज होगी.
---विज्ञापन---
19 सितंबर का कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए 19 सितंबर का दिन एक तरह से धन की चाबी मिलने जैसा हो सकता है. आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी. जॉब में मेहनत का सीधा रिवार्ड मिलेगा. इनकम के लिए नए सोर्स पर काम करने का दुगुना लाभ होगा. कारोबारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. उधार चुकता होने से तनाव से मुक्ति मिलेगी.
19 सितंबर का तुला राशिफल
19 सितंबर का दिन तुला राशि के जातकों के लिए अनेक कामों में सफलता दिलाने वाला सिद्ध हो सकता है. वर्क प्लेस पर मेहनत से लोग प्रभावित होंगे. प्रमोशन या सैलरी वृद्धि से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. जीवन की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. मित्र की मदद से पुराने कर्ज का बोझ दूर हो सकता है. कला, मीडिया, फैशन, ग्लैमर आदि फील्ड के लोग अधिक लाभ में होंगे.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Elephant Ride Dream: सपने में हाथी की सवारी करना है किस बात का संकेत, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
19 सितंबर का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 19 सितंबर का दिन लाभ का दिन सिद्ध हो सकता है. हालांकि को आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन रिजल्ट एकदम चोखा होगा. मेहनत की दिशा सही होने से धन का प्रवाह भी बढ़ेगा. कोर्ट या सरकारी काम जो अटके थे, अब पूरे होंगे. हायर स्टडी के लिए स्टूडेंट जातकों को जाने का मौका मिल सकता है.
---विज्ञापन---
19 सितंबर का मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए 19 सितंबर का दिन आर्थिक लाभ वाला साबित हो सकता है. आज आपकी क्रिएटिविटी अपने ऊंचे लेवल पर होगी. स्टूडेंट जातकों की मेहनत का रंग दिखने लगेगा. म्यूचुअल फंड के रिटर्न में एक उछाल आ सकता है. धन आने से कर्ज का बोझ सिर से उतर सकता है. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: Kaalchakra: वैभव लक्ष्मी व्रत से मिलता है अपार धन और सौभाग्य, पूजा में ये छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी
---विज्ञापन---
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.