Lucky Zodiac Sign: 10 जून के बाद इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, करियर और धन में बड़ा उछाल संभव

Lucky Zodiac Sign: 10 जून के बाद ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संयोग से 5 राशियों के लिए नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं. करियर, कारोबार और धन लाभ में बड़ा उछाल मिलने के संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Sign

Lucky Zodiac Sign: 10 जून, 2026 ज्येष्ठ अधिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन बुधवार है, जो पुरुषोत्तम मास का 25वां दिन है. यह दिन ग्रहों में वाणी-बुद्धि के कारक बुध ग्रह और देवताओं में भगवान गणेश को समर्पित है. इस तारीख को दो शुभ नक्षत्रों उत्तर भाद्रपद और रेवती के साथ के दो बेहद शुभ और फलदायी योग आयुष्मान और सौभाग्य का संयोग हो रहा है. वहीं, चंद्रमा इस तारीख को भी शनि के साथ मीन राशि में रहेंगे और कर्क राशि में गजलक्ष्मी योग, जो गुरु और शुक्र ने बनाया है, बरकरार रहेगा. इसके साथ बाकी ग्रह पूर्व की भांति रहेंगे यानी मेष में ग्रहों के सेनापति मंगल, वृषभ में ग्रहों के स्वामी सूर्य, स्वगृही होकर मिथुन में ग्रहों के राजकुमार बुध, सिंह में केतु और कुंभ राशि में राहु विराजमान रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 10 जून के इन सब योग का ग्रहीय स्थिति से संयोग से सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है. आइए जानते है, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं और उनके करियर और धन में बड़ा उछाल संभव है?

विज्ञापन

10 जून के लिए मेष राशिफल

10 जून के बाद मेष राशि के जातकों लिए कई चीजें अचानक ‘ऑन मोड’ हो सकती हैं. बहुत दिनों से काम में जो प्रोजेक्ट अटका था, वह एकदम से स्पीड पकड़ लेगा. इसे सुचारु रूप से पूरा होने के लिए एक योजना पर काम कर लें. वर्क प्लेस पर आपकी परफॉरमेंस बहुत इम्पैक्टफुल रहेगी. ऑफिस में आपकी राय को लोग अब इग्नोर नहीं करेंगे. मीटिंग में आपकी बात ट्रेंडिंग पॉइंट बन सकती है. कोई पुराना ईमेल या चैट फिर से एक्टिव हो सकता है. फ्रीलांस या साइड इनकम का नया ऑफर आ सकता है. फोन कॉल या मैसेज से अचानक बड़ा अवसर मिल सकता है. घर में कोई डिजिटल गैजेट या काम अपग्रेड होने की संभावना है. एक छोटी सी बातचीत बड़ा डील टर्न कर सकती है. पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा. थोड़ा स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर खान-पान पर खास ध्यान दें.

विज्ञापन

10 जून के लिए मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों लिए यह समय ‘नेटवर्किंग बूस्ट’ जैसा रहेगा. आप न केवल ऑनलाइन अधिक एक्टिव रहेंगे, बल्कि आपके मैसेज, कॉल और पोस्ट ज्यादा नोटिस किए जाएंगे. सोशल मीडिया पर कोई कंटेंट अचानक वायरल जैसा असर दे सकता है. यह आपके जॉब बदलने की इनडायरेक्टली पूरा करेगा. जो लोग जॉब में हैं, नौकरी में मल्टी-टास्किंग का दबाव बढ़ सकता है लेकिन उनको फायदा भी होगा. कोई पुराना कॉन्टैक्ट अचानक लिंक बनकर लौट सकता है. UPI, बैंकिंग या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में सावधानी रखें. आपकी कोई गलती बड़ा नुकसान कर सकती है. फ्रेंड सर्कल में कोई नया ग्रुप या टीम जुड़ सकती है. जिसके छोटी ट्रिप या मूवमेंट से बड़ा आइडिया मिल सकता है. स्टूडेंट्स को ऑनलाइन कोर्स या स्किल से फायदा मिलेगा. किसी बड़े हॉस्पिटल में किसी दोस्त का इलाज आपके कॉल से जल्द हो जाएगा.

विज्ञापन

10 जून के लिए सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए 10 जून और उसके बाद का समय पर्सनल ब्रांडिंग जैसा रहेगा. काम और लोगों से आपका जुड़ाव जीवन की हर चीज से गहरा होगा. आपकी मौजूदगी अब लोग ज्यादा सीरियसली लेंगे. ऑफिस में आपकी एक प्रेजेंटेशन गेम बदल सकती है. बिना तैयारी के भी अचानक लीडरशिप रोल मिल सकता है. कोई पुराना कानूनी या पेपरवर्क मामला हल होने से आप राहत की सांस लेंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपकी इमेज मजबूत हो सकती है. फैमिली में कोई डिसीजन आपके नाम पर फाइनल हो सकता है, जिसमें आपके माता-पिता की पूर्ण सहमति होगी. किसी NGO या सोशल वर्क से जुड़ाव बढ़ सकता है. यह आपके हेल्थ में एनर्जी वापस आने जैसा फील होगा. कारोबार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है. आपके पार्टनर की प्रेजेंटेशन से कोई बड़ी डील मिल सकती है.

विज्ञापन

10 जून के लिए मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए 10 जून का दिन इमोशनल रहेगा, लेकिन आज के दौर के हिसाब यह लाइफ डिजिटल बैलेंस लाएगा. यूं तो आपका मन कई बार सोशल मीडिया से ब्रेक मांग सकता है, लेकिन वहीं से कोई बड़ा अवसर भी मिलने के चांस हैं. जॉब या प्रोजेक्ट में अचानक नया टर्न आ सकता है. कोई पोस्ट खाली होगा, जिसके सबसे उपयुक्त कैंडीडेट आप ही होंगे. पुराना दोस्त मैसेज करके मदद या ऑफर दे सकता है. विदेश से व्यापार कर रहे लोगों के लिए ऑनलाइन पेमेंट या फाइनेंशियल प्लानिंग में सुधार होगा. भाई-बहनों के सहयोग से घर में किसी शुभ काम की तैयारी हो सकती है. स्टूडेंट जातकों का स्टडी या स्किल सीखने का मन तेजी से बढ़ेगा. इसके लिए पिता जी की मंजूरी मिल जाएगी. शनि और चंद्रमा के प्रभाव से मेंटल क्लैरिटी धीरे-धीरे वापस आएगी.

10 जून के लिए वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए 10 जून और बाद की स्थितियां स्टेबिलिटी के साथ अपग्रेड मोड जैसा रहेगा, जो आपके हर काम को एक नई जोश, रफ्तार और दिशा देगा. काम में धीरे-धीरे लेकिन मजबूत ग्रोथ दिखेगी, जिसका परिणाम स्थायी और बेहद लाभकारी होगा. ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस का डाटा नोटिस किया जाएगा. संभव है, इन्क्रीमेंट या प्रमोशन की बातचीत शुरू हो सकती है. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए भी यह दिन उत्तम हैं. डिजिटल इन्वेस्टमेंट या ऑनलाइन डील से लाभ मिल सकता है. किसी पुराने क्लाइंट या कस्टमर फिर से जुड़ने से इनकम की धारा तेज होगी. घर में रेनोवेशन या टेक अपग्रेड की प्लानिंग हो सकती है, जो बारिश शुरू से पहले खत्म हो जाएगी. सभी की शिरकत से फैमिली ग्रुप चैट में कोई बड़ा डिसीजन डिस्कस होगा. स्टूडेंट जातकों के लिए रिजल्ट बेहतर दिशा दिखाएगा. स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ