Love Rashifal 9 December 2024: ज्योतिष शास्त्र में सिद्धि योग को शुभ माना गया है। जब-जब इस योग का निर्माण होता है, तो उसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आजल मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। साथ ही सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज ये योग आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 9 दिसंबर का लव राशिफल।
मेष राशि
शादीशुदा जातकों को अपने प्रेम जीवन को लेकर अधिक सतर्क रहना होगा। अन्यथा किसी महिला के कारण आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।
वृषभ राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन में नकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण लव लाइफ में उथल-पुथल मचेगी, जिसके कारण कपल के बीच लड़ाई होने की संभावना है।
मिथुन राशि
शादीशुदा जातकों की पार्टनर से अनबन हो सकती है, जिसके बाद वो आपको मनाने का प्रयास भी करेंगे। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनकी जल्द सोलमेट से मुलाकात हो सकती है।
कर्क राशि
आज आपके पार्टनर का मूड रोमांटिक रहेगा, जिसके कारण कपल के बीच रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा जातक पार्टनर के साथ दोपहर से पहले डेट पर जा सकते हैं। इसके अलावा रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का भी मूवी डेट पर जाने का प्लान बन सकता है।
सिंह राशि
ऑफिस के काम के चक्कर में आपका पार्टनर आपको समय नहीं दे पाएगा, जिसके कारण रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को अकेलापन महसूस होगा। शादीशुदा जोड़ों के बीच भी तनाव की स्थिति बनी रहेगी। गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।
कन्या राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जोड़ों के बीच प्रेम बढ़ेगा। पार्टनर के साथ खुशी और रोमांटिक पल बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि
अभी तक यदि आप सिंगल हैं, तो आज दोपहर से पहले आपकी मुलाकात आपके सोलमेट से हो सकती है। धीरे-धीरे ये दोस्ती शादी तक भी पहुंच सकती है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की कुंडली में ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव के कारण लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि
शादीशुदा कपल का दोपहर तक का समय सामान्य रहेगा। लेकिन उसके बाद पार्टनर से मनमुटाव होने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें भी पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का चांस मिलेगा।
धनु राशि
सोमवार का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के हित में रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल साझा करेंगे। आपका पार्टनर आपको खुश करने के लिए मूवी डेट पर भी लेकर जा सकता है।
मकर राशि
अविवाहित लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का चांस मिलेगा, जिससे कपल के बीच चल रही परेशानियां कम होंगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनकी लाइफ में खुशियों का आगमन होगा।
कुंभ राशि
ग्रह गोचर के सकारात्मक प्रभाव के कारण शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। जल्द ही आपको अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सिंगल जातकों की कुंडली में विवाह का योग बन रहा है।
मीन राशि
हाल ही में जिन लोगों के लिए शादी का रिश्ता आया है, उनका रिश्ता जल्द पक्का हो सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा। पुरानी बातों को भुलाकर एक नई शुरुआत करेंगे, तो प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।