News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Love Rashifal 9 August 2025: रक्षा बंधन के पावन दिन 9 अगस्त 2025 को दोपहर 01:24 मिनट तक श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी, जिसके बाद प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा। जबकि सुबह 02:15 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, जिसके बाद देर रात तक शोभन योग रहेगा। नक्षत्र की बात करें तो दोपहर 02:23 मिनट तक श्रवण है, जिसके उपरांत धनिष्ठा का आरंभ होगा।
शनिवार को दोपहर 01:25 मिनट तक बव करण रहेगा, जिसके बाद देर रात तक बालव करण के रहने के योग हैं। जबकि सुबह में राहु काल 09:18 से लेकर 10:55 मिनट तक रहने वाला है। आइए अब जानते हैं 9 अगस्त 2025 के प्रेम राशिफल के बारे में।
सिंगल मेष राशिवालों के लिए ये समय वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा है। विवाहित मेष राशि के जातकों का किसी तीसरे व्यक्ति के कारण जीवनसाथी से झगड़ा होगा। आपका साथी आपको कुछ कड़वे शब्द बोल सकता है, जिस कारण आपका मूड खराब रहेगा।
लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए रक्षा बंधन का दिन अच्छा नहीं रहेगा। जहां एक तरफ सोलमेट से मुलाकात नहीं होगी, वहीं घरवालों से झगड़ा होने का भी योग है। विवाहित वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि घरवालों के बीच पुरनी बातों को लेकर फिर मन-मुटाव होंगे।
विवाहित जातकों के साथ कुछ ऐसी घटना घट सकती है, जिस कारण आपके स्वभाव में अपने रिश्ते को लेकर असुरक्षा की भावना उत्पन्न होगी। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के जीवन पर आशंकाओं के बादल शनिवार को मण्डरा सकते हैं।
विवाहित जातकों को साथी की कोई गुप्त बात के बारे में पता चल सकता है। इस कारण आपको अपने साथी से संवाद करने में असहजता महसूस होगी। सिंगल कर्क राशिवालों का किसी पुराने मित्र से अकेले में मिलने का प्लान बन सकता है।
सिंगल जातकों के लिए रक्षा बंधन के पावन दिन शादी का रिश्ता नहीं आएगा और न ही कोई खुशखबरी मिलेगी। इसलिए किसी भी चीज की आस न लगाएं। विवाहित सिंह राशि के जातकों का मूड प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण सुबह-सुबह ही खराब हो सकता है।
सिंगल कन्या राशि के जातक घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ वक्त बिताएंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा। विवाहित जातक अपने जीवनसाथी के झूठ से अवगत हो सकते हैं।
विवाहित जातक फालतू बातों के बारे में न सोचकर जीवनसाथी व घरवालों के साथ वक्त बिताएं। यदि आप अपने गुस्से पर काबू रखेंगे, तो घर का खुशीभरा माहौल खराब नहीं होगा। सिंगल तुला राशि के जातक कीमती वक्त को बर्बाद न करें, बल्कि घरवालों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएं।
ये भी पढ़ें- Full Moon 2025: 9 अगस्त को पूर्णिमा पर चंद्र अपने पूर्ण स्वरूप में होंगे प्रकट, जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर?
सिंगल जातक किसी कारण परेशान रहेंगे। हालांकि इस वक्त उन परेशानियों को छोड़ घरवालों के साथ वक्त बिताना आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। विवाहित जातकों के घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि अकेले में जीवनसाथी संग समय बिताने का चांस नहीं मिलेगा।
विवाहित धनु राशि के जातकों के घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिस कारण अकेले में साथी संग मन की बातें नहीं कर पाएंगे। सिंगल जातक भाई-बहनों के साथ अच्छे पल साझा करेंगे।
हाल के दिनों में जिन जातकों का रिश्ता पक्का हुआ है, वो अपने स्वभाव में नरमी लाएं और सामने वाले व्यक्ति को समझने का प्रयास करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। विवाहित मकर राशि के जातक घरवालों के साथ काफी समय बाद अच्छा वक्त बिताएंगे।
विवाहित कुंभ राशि के जातक यदि अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो वहां अपने गुस्से को कंट्रोल करने का प्रयास करें। अन्यथा आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं।
विवाहित जातक अपने साथी से झगड़ा न करें। बल्कि उनकी और घरवालों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। सिंगल मीन राशि के जातकों के घर में पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। रिश्तों में आई गलतफहमियां दूर होंगी।
ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: झूठी है रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण लगने की खबर, जानें श्रावण पूर्णिमा पर ग्रहों का हाल?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।