---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: मेष से मीन तक, आज कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? पढ़ें राशिफल

Love Rashifal 9 August 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 अगस्त का दिन प्यार के मामले में 12 राशियों के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। जहां सिंगल लोगों को उनका प्यार मिल जाएगा। वहीं शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में रोमांस बरकरार रहेगा। आइए अब जानते हैं आज का लव राशिफल।

---खबर नीचे जारी है---

Love Rashifal 9 August 2024: अगस्त माह का आरंभ हो गया है, जो कि ग्रहों के गोचर के हिसाब से बेहद खास है। इस दौरान कई ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होगा, जिसका सीधा असर 12 राशियों के लोगों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 9 अगस्त 2024 के दिन प्रेम के कारक ग्रह शुक्र देव 12 में से किन-किन राशियों के जातकों के ऊपर मेहरबान होंगे और किन-किन लोगों का रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए टूट सकता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन प्यार के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो पढ़ें शुक्रवार का लव राशिफल और राशि अनुसार जानें अपना शुभ रंग और अंक क्या है।

मेष राशि

सिंगल लोगों की किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है, जो धीरे-धीरे प्यार में भी बदल सकती है। प्रेम प्रसंग के मामले में शादीशुदा लोगों का दिन मिलाजुला रहने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: शुक्रवार पर जागेगा 5 राशियों का भाग्य, सावन में पैसों से भरेगी तिजोरी! जानें कारण

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राश

यदि आप सिंगल हैं, तो शाम के समय आपको आपका कोई दोस्त प्रपोज कर सकता है। शादीशुदा लोगों का दिन पार्टनर के साथ व्यतीत होगा। हालांकि दिन खत्म होने से पहले आप दोनों के बीच तकरार भी हो सकती है।

शुभ रंग- पीला

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि

शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में मधुरता बरकरार रहेगी। शाम को पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बन सकता है। प्यार के मामले में रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन भी रोमांटिक रहने की संभावना है। उनके साथ डिनर डेट पर जाकर आपको खुशी होगी।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को अपने पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है, जिसे पाकर आपको बेहद प्रसन्नता होगी। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उन पर शुक्र देव मेहरबान रहेंगे। इसकी वजह से जल्द ही जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 5

सिंह राशि

शादीशुदा लोग अपने प्रेम जीवन से जुड़ा कोई भी फैसला इस समय न लें, अन्यथा आज के एक गलत फैसले के कारण जीवनभर आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो इस समय पार्टनर से दूरी बनाकर रखने का प्रयास करें। नहीं तो बेवजह अनबन हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 1

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

सिंगल लोगों का दिन थोड़ा तनावभरा रहेगा। आपके माता-पिता आप से बिना पूछे आपका रिश्ता तय कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में बदलाव होंगे, जिसके कारण पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है।

शुभ रंग- पिंक

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 9

तुला राशि

जिन लोगों को लंबे समय से पार्टनर की तलाश थी। आखिरकार उनकी खोज पूरी होगी। सिंगल लोगों के जीवन में प्यार का आगमन हो सकता है। शादीशुदा लोग बेवजह पार्टनर से विवाद करने से बचें, नहीं तो बड़ी लड़ाई हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 6

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में यदि परेशानियां चल रही हैं, तो इस समय अपने पार्टनर को थोड़ा समय दें। नहीं तो आप दोनों का रिश्ता और खराब हो सकता है। यदि आप सिंगल हैं, तो प्यार के मामले में अभी आपको कुछ वक्त और इंतजार करना पड़ेगा। इस समय कुंडली में प्रेम विवाह का योग नहीं बन रहा है।

शुभ रंग- काला

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 2

धनु राशि

यदि आप रिलेशनशिप में हैं और अपने पार्टनर से शादी करना चाहते हैं, तो इस बारे में उनसे बात करने के लिए उपयुक्त समय नहीं है। इस बात को लेकर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, वो अपने पार्टनर से गलती से भी इस समय कोई बात न छुपाएं। नहीं तो आप दोनों का रिश्ता खराब हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 7

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ मौज मस्ती और रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर को खुश करने के लिए यदि कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो उन्हें सरप्राइज अच्छा लगेगा इस बात की संभावना है। इसी के साथ आप दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव भी खत्म हो जाएगा।

शुभ रंग- नीला

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 3

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती हैं, जिसकी वजह से घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को पार्टनर के साथ रोमांटिक और यादगार पल व्यतीत करके बेहद प्रसन्नता होगी।

शुभ रंग- नारंगी

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 7

मीन राशि

शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में रोमांस और खुशियों का आगमन होगा, जिसकी वजह से रिश्ता मजबूत होगा। वहीं जिन लोगों को अभी तक अपना लव पार्टनर नहीं मिला है, उनका इंतजार शाम तक खत्म हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 2

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- एक समय में दो से प्यार सही या नहीं? जानें प्रेमानंद महाराज से

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 08, 2024 02:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola