Sawan 2024: शुक्रवार पर जागेगा 5 राशियों का भाग्य, सावन में पैसों से भरेगी तिजोरी! जानें कारण

Varalakshmi Vrat: साल 2024 में सावन माह का आरंभ 22 जुलाई से हो गया है, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। हालांकि इस बीच कई अद्भुत योग का संयोग बन रहा है, जिसका सीधा लाभ 5 राशियों के जातको को होगा। चलिए जानते हैं कब और कैसे किन-किन लोगों की तिजोरी पैसों से भर जाएगी।

Varalakshmi Vrat 2024

मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान

Varalakshmi Vrat 2024: सावन का पावन महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान भोले बाबा की पूजा करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। साथ ही व्रत रखना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा सावन में आने वाली हर एक तिथि और पर्व का भी विशेष महत्व होता है। सावन के अंतिम शुक्रवार को वरलक्ष्मी का व्रत रखा जाएगा, जिस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से माता लक्ष्मी की पूजा करता है, जीवनभर उनके ऊपर देवी की कृपा बनी रहती है। सुख-शांति, समृद्धि-खुशहाली, धन-धान्य और संपत्ति में वृद्धि होती है। साथ ही परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ता है, जिससे घर में सकारात्मकता का माहौल बना रहता है। आइए जानते हैं इस बार वरलक्ष्मी के दिन किन-किन राशियों के लोगों के जीवन में धन-दौलत और खुशहाली का वास होगा।

विज्ञापन

वरलक्ष्मी व्रत कब रखा जाएगा?

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में 16 अगस्त को वरलक्ष्मी का व्रत रखा जाएगा। इस बार वरलक्ष्मी का व्रत शुक्रवार के दिन रखा जाएगा, जो कि मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। इसके अलावा इस दिन प्रीति योग का भी निर्माण हो रहा है, जो 16 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 11 मिनट से लेकर अगले दिन 17 अगस्त को सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि प्रीति योग में किए गए कार्यों का फल हमेशा अच्छा ही मिलता है।

विज्ञापन

5 राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी!

मकर राशि

बिजनेसमैन को अपनी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। नई डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। यदि आपने अपने दोस्त को पैसे उधार दे रखे हैं, तो शाम तक आपको अपना धन वापस मिल सकता है। अविवाहित लोगों का रिश्ता जल्द ही पक्का हो सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

घर में अतिथि के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। घरवालों के बीच प्यार बढ़ेगा और रिश्तो में गहराई आएगी। शेयर बाजार में पैसा लगाना उचित रहेगा। सेहत का ध्यान रखेंगे, तो कन्या राशि के लोगों को बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। कारोबार में मुनाफा होने के कारण कारोबारियों का तनाव कम होगा।

वृषभ राशि

कमर दर्द की समस्या है, तो उसमें आराम मिलेगा। शादीशुदा लोगों की व्यक्तिगत समस्याएं सुलझ जाएंगी, जिसकी वजह से मानसिक शांति का एहसास होगा। बिजनेसमैन यदि सोच-समझकर और सूझबूझ से नई डील फाइनल करेंगे, तो भविष्य में अच्छा खासा मुनाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

अविवाहित लोग दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए बाहर जा सकते हैं, जिसकी वजह से आपका दिन यादगार रहेगा। यदि लंबे समय से आप संपत्ति खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो उसकी डील इस हफ्ते फाइनल करना उचित रहेगा। भविष्य में धन लाभ हो सकता है। छात्रों का सरकारी नौकरी करने का सपना सच हो सकता है।

वृश्चिक राशि

नौकरीपेशा लोग जल्द ही अपने नाम पर नई कार खरीद सकते हैं, जिसकी वजह से घर में आपका रुतबा बढ़ेगा। जिन लोगों का लोहे का काम है, उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों को स्कूल में किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार मिल सकता है। निजी जीवन में चल रही समस्याओं का आखिरकार अंत होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और वैदिक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ