Love Rashifal: सूर्य गोचर का 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें बुधवार का लव राशिफल

Love Rashifal 5 March 2025: मंगलवार को होने वाले सूर्य गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव बुधवार को 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि सूर्य गोचर आपके लिए शुभ रहेगा या नहीं तो इसके लिए पढ़ें 5 मार्च 2025 का लव राशिफल।

Love Rashifal 5 March 2025

लव राशिफल 5 मार्च 2025

Love Rashifal 5 March 2025: ज्योतिष में ग्रहों के राजा सूर्य का खास महत्व है जो निश्चित समय के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। 4 मार्च 2025, दिन मंगलवार को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर सूर्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे जिसका प्रभाव अगले दिन बुधवार को सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार 5 मार्च 2025 को फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। साथ ही वैधृति योग और विष्कुम्भ योग का निर्माण हो रहा है। अगर आप जानना चाहते हैं कि सूर्य गोचर का प्रभाव बुधवार को आपकी लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 5 मार्च 2025 का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

प्रेम जीवन में अनावश्यक तनाव उत्पन्न होगा। प्रिय के साथ खटपट होगी जिसके कारण मन परेशान रहेगा। सिंगल लोगों का इंतजार जारी रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

वृषभ राशि

जीवनसाथी संग शाम के समय रोमांटिक पल शेयर करेंगे। इससे आपके रिश्ते में सुधार तो होगा ही। साथ ही आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें सूर्य देव के आशीर्वाद से सच्चा प्यार मिल सकता है।

शुभ रंग- गोल्डन

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

जीवनसाथी संग जबरदस्ती न करें। नहीं तो वो आपसे अलग होने का फैसला कर सकते हैं। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का घूमने जाने का प्लान कैंसिल हो जाएगा जिसके कारण मूड खराब रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

कर्क राशि

यदि जीवनसाथी संग आपका झगड़ा चल रहा है तो उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। बातचीत करने से समस्या का हल निकल जाएगा। हाल ही में यदि आपका ब्रेकअप हुआ है तो बुधवार को आपके जीवन में सच्चे प्यार का आगमन हो सकता है।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

शादीशुदा कपल के जीवन में प्यार बढ़ेगा। डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनकी जल्द उनके सच्चे प्यार से शादी तय हो सकती है। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनके लिए शादी का रिश्ता शाम से पहले आ सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

कन्या राशि

यदि आप किसी से प्यार करते हो तो उन्हें बताने के लिए ये दिन सही है। उम्मीद है कि आपको हां में जवाब मिलेगा। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के बीच चल रही अनबन खत्म होगी। यदि आप साथी से बातचीत करेंगे तो आपको अच्छा लगेगा और अपने रिश्तों को लेकर आप पहले से अधिक क्लियर होंगे।

तुला राशि

सिंगल जातक यदि किसी से प्यार करते हैं तो जल्द से जल्द उन्हें अपनी फीलिंग्स के बारे में बता दें। संभावना है कि सामने वाला व्यक्ति आपके प्रपोजल को स्वीकार कर लेगा। शादीशुदा कपल के लिए ये दिन सही रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

यदि आप अपने रिश्ते में खुश नहीं हो तो साथी से इस बारे में बातचीत करें। उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। इससे आपको अच्छा लगेगा और आपके विचार भी साथी के प्रति बदल सकते हैं। सिंगल लोगों को कुछ वक्त और सच्चे प्यार का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

धनु राशि

कपल के प्रेम जीवन पर सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। बेवजह जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनका भी सच्चे प्यार का इंतजार करना जारी रहेगा।

शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

मकर राशि

सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव मकर राशि के जातकों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे। उम्मीद है कि आपका साथी आपको खुश करने के लिए कोई उपहार देगा। इसके अलावा डेट पर जाने का प्लान भी बुधवार को बन सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कुंभ राशि

सिंगल लोगों को इंतजार जारी रहेगा। बुधवार को जीवनसाथी संग मुलाकात होने की संभावना नहीं है। ये दिन कपल के लिए सामान्य रहेगा। फिलहाल साथी संग समय बिताने का वक्त नहीं मिलेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान है तो भी टल सकता है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

मीन राशि

बीती रात सोलमेट से अनबन हुई थी तो जल्द से जल्द उनसे बातचीत करें। इससे रिश्ते में सुधार होगा। इसके अलावा साथी को गिफ्ट देंगे तो वो भी आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों का इंतजार खत्म होगा। सोशल मीडिया के जरिए सोलमेट से बातचीत हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ