Love Rashifal: प्यार के मामले में कैसा रहेगा मार्च माह का आखिरी दिन? जानें लव राशिफल और शुभ अंक-रंग

यदि आप जानना चाहते हैं कि मार्च माह का आखिरी दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 31 मार्च 2025 का लव राशिफल। साथ ही आपको सोमवार के दिन का अपना लकी कलर और अंक भी पता चलेगा।

Love Rashifal 31 March 2025

लव राशिफल 31 मार्च 2025

राशिफल के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को अपने आने वाले कल के बारे में पता चल सकता है। यहां तक कि इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि प्यार और रोमांस के मामले में उनका दिन कैसा रहेगा। हालांकि जब-जब शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है या ग्रहों की चाल में बदलाव होता है, तो 12 राशियों के जीवन में बदलाव आता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, मार्च माह के आखिरी दिन चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। साथ ही वैधृति योग और विष्कुम्भ योग का निर्माण हो रहा है। यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन प्रेम के मामले में आपके हित में रहने वाला है या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 31 मार्च 2025 का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

सिंगल लोग यदि किसी को पसंद करते हैं, तो उनसे वो अपने दिल की बात बोल पाएंगे। उम्मीद है कि उन्हें सकारात्मक जवाब मिलेगा। जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उनके लिए मार्च माह का आखिरी दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी संग अकेले में अच्छा समय बिताएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

वृषभ राशि

अविवाहित लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। जो लोग विवाहित हैं, उनके लिए ये दिन प्रेम संबंध के लिहाज से बढ़िया रहेगा। अच्छा-खासा समय जीवनसाथी के साथ बिताएंगे और उनसे मन की बातें करेंगे।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

हाल ही में जो लोग लव रिलेशनशिप में आए हैं, उनके लिए ये दिन सही नहीं रहने वाला है। आपके साथी का मूड खराब रहेगा, जिसके कारण आप दोनों की अनबन होने की संभावना है। शादीशुदा कपल के लिए ये दिन प्यार के मामले में ठीक रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

कर्क राशि

मार्च माह के आखिरी दिन सिंगल लोगों की लाइफ में किसी स्पेशल इंसान की एंट्री हो सकती है। जो लोग पहले से लव रिलेशनशिप में हैं या विवाहित हैं, उनके लिए मार्च माह का आखिरी दिन यादगार रहेगा। प्रेमी के साथ सुनहरे पल बिताएंगे।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

हाल ही में जो लोग लव रिलेशनशिप में आए हैं, वो साथी संग अच्छा समय बिताएंगे। यदि आप अपने साथी के साथ लॉयल रहेंगे, तो उम्मीद है कि आपका ये रिश्ता लंबे समय तक चलेगा। शादीशुदा कपल के लिए ये दिन रोमांटिक व खास नहीं रहने वाला है। सोलमेट से मुलाकात नहीं होगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

कन्या राशि

ऑफिस के काम के चक्कर में आपको अपने साथी से बात करने का समय नहीं मिलेगा। पूरे दिन आप किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में सच्चे प्यार का आगमन होगा।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

तुला राशि

विवाहित जातकों का साथी संग झगड़ा होगा। यदि आपने उन्हें नहीं मनाया, तो वो आपको छोड़कर जाने का फैसला भी कर सकते हैं। लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए ये दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कोई बड़ी दिक्कत नहीं आएगी।

शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा। इसलिए उनसे मजाक न करें और ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाने का प्रयास करें। मार्च माह के आखिरी दिन सिंगल लोगों के जीवन में सच्चे प्यार का आगमन हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

धनु राशि

शादीशुदा जातक अपने साथी से अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें। उनका व्यवहार चिड़चिड़ा रहेगा, जिसके कारण झगड़ा होने की संभावना ज्यादा है। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी खास इंसान के आने का योग है।

शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

मकर राशि

यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो मार्च माह के आखिरी दिन उनसे अपने प्यार का इजहार करने से बचें। जिन लोगों का विवाह हो चुका है या जो जातक किसी के साथ लव रिलेशनशिप में हैं, उनका प्रेमी संग झगड़ा होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कुंभ राशि

प्यार का इजहार करने के लिए सोमवार का दिन कुंभ राशि के लोगों के हित में नहीं है। कपल के लिए ये दिन सामान्य रहेगा। उम्मीद है कि दिनभर आप ऑफिस के काम में व्यस्त रहेंगे।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

मीन राशि

बिते दिनों आपका अपने साथी और घरवालों से झगड़ा हुआ था, तो उस बारे में किसी तीसरे इंसान को न बताएं। अन्यथा आगे चलकर आपको ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जो लोग सिंगल हैं, मार्च माह के आखिरी दिन उनके जीवन में किसी खास इंसान का आगमन हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ