Love Rashifal: वरीयान योग के शुभ प्रभाव से इन 2 राशियों को मिलेगा सोलमेट, 1 की पक्की होगी शादी!

Love Rashifal 31 January 2025: प्यार और रोमांस के मामले में शुक्रवार का दिन आपका कैसा रहेगा और इस वार को आप अपने लिए कैसे खास बना सकते हैं? अगर इस बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए पढ़ें 31 जनवरी 2025 का लव राशिफल।

Love Rashifal 31 January 2025

लव राशिफल 31 जनवरी 2025

Love Rashifal 31 January 2025: जनवरी माह का आखिरी दिन धार्मिक दृष्टि के लिहाज से बेहद खास है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस दिन माघ माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। साथ ही लाभकारी वरीयान योग बन रहा है, जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव 31 जनवरी 2025, दिन शुक्रवार को 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों के लिए वरीयान योग शुभ रहेगा, तो कुछ के प्रेम जीवन में टेंशन बढ़ेगी। चलिए अब जानते हैं शुक्रवार यानी 31 जनवरी 2025 का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

जीवनसाथी के साथ समय बिताने से पुरानी यादें ताजा होंगी और रिश्ते में मजबूती आएगी। सिंगल लोगों को उनका कोई मित्र प्रपोज कर सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग-ऑरेंज

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

वृषभ राशि

रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ेंगे, तो अच्छा रहेगा। यदि आप दो से तीन होने का फैसला करते हैं, तो इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। सिंगल लोगों के जीवन में इस समय किसी खास शख्स के आने की संभावना नहीं है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

वरीयान योग के शुभ प्रभाव से सिंगल जातकों को सोलमेट मिल सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, प्यार और रोमांस के मामले में शुक्रवार का दिन उनके लिए मिलाजुला रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

कर्क राशि

पार्टनर को डेट पर लेकर जाने से कपल के बीच प्यार बढ़ेगा। इसके अलावा अपनी भावनाओं को उनके सामने व्यक्त करें। इससे आप दोनों के बीच उत्पन्न हुई गलतफहमियां कम होंगी।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

सिंह राशि

जिन लोगों के घर में उनकी शादी की बात चल रही है, शाम तक उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। प्रेम जीवन में कोई बड़ी प्रॉब्लम आने से पहले ही टल गई है। जीवनसाथी के साथ शाम में बातें करने से मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कन्या राशि

जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका दोपहर से पहले साथी से झगड़ा हो सकता है। शादीशुदा कपल का दिन तनावपूर्ण रहेगा। घरवालों संग झगड़ा होने के कारण पूरे दिन मूड खराब रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

तुला राशि

लव पार्टनर के साथ समय बिताने से दिन खास बनेगा। शाम के समय डिनर डेट पर जाने का मूड भी बन सकता है। सिंगल जातकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है, जिसके लिए हां करना सही रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

साथी से लड़ाई होगी। झगड़े के दौरान आपका साथी आपको कुछ ऐसी बातें बोल सकता है, जिसके कारण आपको बहुत दुख होगा। सिंगल लोगों की घरवालों की सहमति से शादी पक्की हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- ग्रीन

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

धनु राशि

अकेले में जीवनसाथी संग समय बिताने से रिश्ते में मजबूती आएगी। इसके अलावा घरवालों संग रिश्ते में भी गहराई आने की संभावना है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं लेकिन रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते के लिए घरवाले मान जाएंगे।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

मकर राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा। संतान सुख की खुशखबरी मिल सकती है। सिंगल जातकों को इस समय लव पार्टनर नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

कुंभ राशि

जीवनसाथी की बातों को अनदेखा करना सही नहीं रहेगा। फालतू की बातों पर कपल की लड़ाई हो सकती है। सिंगल लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति बेहद कमजोर है, जिसके कारण विवाह का योग नहीं बन रहा है।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

मीन राशि

लव पार्टनर की तलाश सिंगल लोगों की पूरी होगी। पार्टनर संग रोमांटिक समय बिताएंगे। यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे, तो जीवनसाथी की कुछ बातों को अनदेखा जरूर करें।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ