Love Rashifal: सिद्ध और साध्य योग का 12 राशियों की लव लाइफ पर क्या पड़ेगा प्रभाव? जानें राशिफल

Love Rashifal 3 September 2024: सितंबर माह का पहला सप्ताह आरंभ हो गया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 सितंबर का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन सिद्ध और साध्य योग का संयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं इन दो शुभ योग से 12 राशियों के प्रेम जीवन पर आज क्या प्रभाव पड़ेगा।

Love Rashifal 3 September 2024

लव राशिफल 3 सितंबर 2024

Love Rashifal 3 September 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 3 सितंबर 2024 दिन मंगलवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अमावस्या है। इसके अलावा इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, सिद्ध योग और साध्य योग का भी निर्माण हो रहा है, जिससे आज के दिन का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सिद्ध योग और साध्य योग से आज 12 राशियों के लोगों की लव लाइफ पर क्या प्रभाव पड़ेगा। आज के लव राशिफल के साथ-साथ आपको 3 सितंबर 2024 के अपने शुभ अंक और रंग के बारे में भी जानने को मिलेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

आज शादीशुदा लोगों की रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने वाली है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए विवाह का रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

वृषभ राशि

अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मनचाहा साथी शाम तक मिल सकता है। शादीशुदा लोगों का दिन भी प्यार के मामले में सही रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

मिथुन राशि

अविवाहित प्रेमी जातकों का पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। इसके कारण आपको मानसिक तनाव भी रहेगा। शादीशुदा लोगों की रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

कर्क राशि

अविवाहित लोगों को उनका पहला प्यार वापस मिल सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग आज अपने लव पार्टनर संग ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने का प्रयास करेंगे, जिससे उनका दिन यादगार रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

सिंह राशि

अविवाहित प्रेमी जातकों का पार्टनर संग रिश्ता पक्का हो सकता है। आपके परिवारवाले आपके रिश्ते के लिए मान जाएंगे। शादीशुदा लोगों को साथी संग समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

शाम का समय शादीशुदा लोगों के लिए तनावभरा रहने वाला है। पुरानी बातों को लेकर जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें मनचाहा साथी मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

तुला राशि

अविवाहित प्रेमी जातकों के लिए सिद्ध और साध्य योग का महासंयोग खुशियां लेकर आएगा। एक तरफ जहां अविवाहित जातकों को योग्य पार्टनर मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

अविवाहित लोगों की कुंडली में प्रेम विवाह का योग बन रहा है। आज का दिन शादीशुदा कपल के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

धनु राशि

जो लोग रिलेशनशिप में नहीं हैं, उन्हें आज मनचाहा साथी मिल सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, पार्टनर संग उनके रिश्ते में मजबूती आएगी।

शुभ रंग- ब्लू

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मकर राशि

दोस्त से अपने प्यार का इजहार करने के लिए ये समय सही नहीं है। निराशा हाथ लग सकती है। शादीशुदा कपल के बीच अनबन होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- वाइट

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

कुंभ राशि

सिद्ध और साध्य योग का संयोग सिंगल लोगों के लिए अच्छा रहेगा। उन्हें उनके 16 सोमवार के व्रत का मीठा फल मिल सकता है। जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। शादीशुदा कपल का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

मीन राशि

अविवाहित प्रेमी जातकों के रिश्ते में गहराई आएगी। पार्टनर के साथ पूरा दिन बिताने से पुराने मतभेद दूर होंगे। इसके अलावा मन प्रसन्न रहेगा। शादीशुदा कपल के जीवन में नया मेहमान आ सकता है, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ