---विज्ञापन---

Religion angle-right

गरीबी का मुख्य कारण है दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना! जानें वास्तु नियम

Vastu Shastra: प्रत्येक व्यक्ति पैसे कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है, लेकिन कई बार उसकी ही कुछ गलतियों के कारण उसे दोष लगता है। ऐसे में न चाहते हुए भी उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती है। आज हम आपको एक ऐसी ही गलती के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ज्यादातर लोग करते हैं। अधिकतर लोग अपने घर के दरवाजे के पीछे कपड़े टांगते हैं, जिसे वास्तु शास्त्र के अनुसार गलत माना जाता है। चलिए जानते हैं दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने के अशुभ प्रभाव के बारे में।

---विज्ञापन---

Home Vastu Shastra: सनातन धर्म के लोगों के लिए ज्योतिष शास्त्र, वास्तु शास्त्र, स्वप्न शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र का विशेष महत्व है। शास्त्रों में जीवन को सुखमय बनाने के कई उपायों और टोटकों के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र में घर, ऑफिस और कार्यस्थल में मौजूद चीजों की सही दिशा और स्थान के बारे में बताया गया है। शास्त्रों में बेड, किचन, बाथरूम और यहां तक कि दरवाजे को लेकर भी नियम बताए गए हैं। आमतौर पर लोग अपने घर के दरवाजे के पीछे हैंगर पर कपड़े, पन्नी आदि सामान को टांग देते हैं, जिसे वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। चलिए जानते हैं दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना क्यों शुभ नहीं माना जाता है।

दरवाजे के पीछे क्यों नहीं टांगने चाहिए कपड़े? 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दरवाजे के ऊपरी हिस्से में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए कहा जाता है कि दरवाजे के पीछे कपड़े नहीं टांगने चाहिए। इससे धन की देवी माता लक्ष्मी नाराज होती हैं। ऐसे में धन हानि के योग बनने लगते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं, उनके घर में कभी भी सुख-शांति नहीं रहती है। इसके अलावा उन्हें और उनके पूरे परिवार को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है।

---विज्ञापन---

धन की देवी माता लक्ष्मी के नाराज होने के अलावा दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से पारिवारिक कलह होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, जिससे घरवालों की तरक्की पर ब्रेक लगता है। लोगों को नौकरी व व्यापार में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- Jyotish Shastra: इन 3 राशियों पर गणेशजी की रहती है विशेष कृपा, गणेश चतुर्थी पर बुद्धि और धन में होगी बढ़ोतरी!

---विज्ञापन---

कपड़े रखने की सही दिशा क्या है?

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कपड़े रखना शुभ होता है। इससे घरवालों की सेहत अच्छी रहती है। साथ ही माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। घर में कभी भी पूर्व-उत्तर दिशा में गंदे कपड़ों को नहीं रखना चाहिए। पूर्व-उत्तर दिशा का संबंध बृहस्पति देव से होता है। इस दिशा में गंदे कपड़ों को रखने से बुद्धि-कौशल में कमी आती है। इसके अलावा स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहता है।

---विज्ञापन---

अलमारी की सही दिशा क्या है?

कमरे में अलमारी को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, जिससे घरवालों के बीच प्रेम बढ़ता है। साथ ही पैसों की कमी से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा अलमारी में कपड़ों के साथ-साथ गहने और पैसे भी जरूर रखने चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।

किस दिशा में नहीं रखनी चाहिए अलमारी?

जिन लोगों के घर में अलमारी दक्षिण दिशा या उत्तर-पूर्व दिशा में रखी होती है, उन्हें सदा मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, 17 दिन तक बरसेगा पैसा!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 02, 2024 09:58 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola