Love Rashifal: किन राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा चंद्र गोचर का शुभ व अशुभ प्रभाव? जानें लव राशिफल 

Love Rashifal 3 March 2025: मार्च माह के तीसरे दिन चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे जिसका शुभ व अशुभ प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि चंद्र गोचर का आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 3 मार्च 2025 का प्रेम राशिफल।

Love Rashifal 3 March 2025

लव राशिफल 3 मार्च 2025

Love Rashifal 3 March 2025: मन, मनोबल और माता के दाता चंद्र का शास्त्रों में खास महत्व है। एक तय समय के बाद चंद्र देव राशि गोचर करते हैं जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ 12 राशियों के प्रेम जीवन पर भी पड़ता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक 3 मार्च 2025, दिन सोमवार को फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही शुक्ल योग, ब्रह्म योग और इन्द्र योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा सोमवार को सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर चंद्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे जहां पर वह सवा दो दिन तक विराजमान रहेंगे। अगर आप जानना चाहते हैं कि चंद्र गोचर का आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 3 मार्च 2025 का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

सोमवार का दिन प्यार और रोमांस के मामले में शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। आधे से ज्यादा समय साथी संग अकेले में बिताएंगे। इस दौरान आपको उनसे बात करने से कई नई बातों के बारे में पता चलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

वृषभ राशि

सोमवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के हित में रहेगा। अकेले में साथी संग वक्त बिताएंगे। बात करने से आपके रिश्ते में आई परेशानियां कम होंगी। वहीं, जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में सच्चे प्यार का आगमन 3 मार्च को नहीं होगा।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

यदि आपका साथी आपसे नाराज है तो पार्टनर को खुश करने की कोशिश करें। उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और उन्हें कोई गिफ्ट देंगे तो वो भी अच्छा रहेगा। शादीशुदा कपल के लिए ये दिन सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

कर्क राशि

जीवनसाथी के साथ दोपहर बाद खुशनुमा पल बिताएंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान है तो सोमवार को टल सकता है। लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के जीवन में प्यार का स्तर बढ़ेगा। सोलमेट से मुलाकात होगी और आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

सिंह राशि

चंद्र देव की विशेष कृपा से सिंगल लोगों को उनका प्रेम मिल सकता है। वहीं जो लोग विवाहित हैं उनके लिए ये दिन बढ़िया रहेगा। शाम में साथी संग वक्त बिताएंगे और दिल खोलकर उनसे बात करेंगे।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

कन्या राशि

काम की व्यस्तता के कारण साथी आपके साथ वक्त नहीं बिता पाएगा। इसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे। सिंगल लोगों का इंतजार 3 मार्च को भी जारी रहेगा। इस समय जीवनसाथी से मिलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

तुला राशि

सोशल मीडिया के जरिए सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से बातचीत हो सकती है। उम्मीद है कि वक्त के साथ ये दोस्ती प्यार में बदल जाएगी। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए 3 मार्च 2025 का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

ऑफिस के काम के कारण पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इस वजह से आपका साथी आपसे लड़ाई भी कर सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनकी जिंदगी में जल्द प्यार दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

धनु राशि

चंद्र गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण कपल के बीच तनाव बढ़ेगा। शाम बाद सोलमेट से लड़ाई होगी जिसके कारण कुछ दिनों तक वो आपसे दूरी बनाकर रखने का प्रयास करेंगे। सिंगल लोगों को सच्चे प्यार का इंतजार कुछ समय और करना होगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मकर राशि

जिन लोगों का विवाह तय हो चुका है उनकी होने वाले जीवनसाथी से मुलाकात होगी। शाम में आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनको उनके दोस्त का भाई शादी के लिए प्रपोज कर सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

कुंभ राशि

सिंगल लोगों का दिन सामान्य रहेगा। सच्चे प्यार का आगमन इस समय जीवन में नहीं होगा। शादीशुदा जातकों की साथी से लड़ाई हो सकती है जिसके कारण कुंभ राशि के जातकों का मूड खराब रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मीन राशि

सोलमेट से अनबन हो सकती है। लड़ाई के दौरान आपका साथी आपको कुछ ऐसी बातें बोल सकता है जिसे सुनने के बाद आप उनसे अलग होने का फैसला करेंगे। उम्मीद है कि जल्द आप जीवनसाथी से तलाक ले सकते हैं। सिंगल लोग इस समय प्यार के मामले में किसी पर भरोसा न करें। संभावना है कि आपका दिल टूटेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ