Chhath Puja 2025: किन चीजों को खाकर खोलते हैं छठ पूजा का व्रत? जानें छठ पारण के सभी जरूरी नियम

Chhath Puja 2025: छठ पूजा का पर्व 25 अक्टूबर से शुरू हो चुका है जिसका समापन उषा अर्घ्य के बाद 28 अक्टूबर को होगा. छठ पूजा पर 36 घंटों का निर्जला व्रत रखा जाता है. इसके बाद व्रती लोग व्रत खोलते हैं. छठ का व्रत खोलने के समय क्या खाना चाहिए चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Chhath Puja 2025

Chhath Puja 2025: आज छठ पर्व का दूसरा दिन खरना पूजा है. आज व्रती श्रद्धालु पूरे दिन व्रत करते हैं और शाम को गुड़ की खीर खाकर व्रत खोलते हैं. जिसके बाद 36 घंटों का निर्जला व्रत शुरू होता है जिसका समापन चौथे दिन उषा अर्घ्य देने के बाद होता है. छठ महापर्व पर उषा अर्घ्य के बाद व्रत पारण के दौरान किन चीजों को खाना चाहिए चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

छठ पूजा पर 36 घंटे का निर्जला व्रत रखना होता है जिसके बाद व्रत का पारण किया जाता है. व्रत पारण के दौरान आपको हल्की चीजों का सेवन करना चाहिए. आप पानी, नारियल पानी या गुड़ का मीठा पानी पिएं. इसके बाद मीठा फल या मेवा खाकर व्रत खोलें. व्रत खोलने के बाद आपको सात्विक और हल्का भोजन ही करना चाहिए.

विज्ञापन

छठ के व्रत पारण में क्या खाएं?

विज्ञापन

इस साल छठ व्रत का पारण 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद होगा. आपको सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ठेकुआ यानी गेहूं और गुड़ से बनी मिठाई को खाकर व्रत खोलना चाहिए. इसके साथ ही प्रसाद के फलों का सेवन करना चाहिए. व्रत पारण का खाना बिल्कुल सात्विक होना चाहिए.

छठ पूजा पर व्रत पारण में क्या न खाएं?

विज्ञापन

आपको व्रत पारण के दौरान भूलकर भी तामसिक भोजन, जैसे प्याज और लहसुन, मांस, मछली और अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए. व्रत पारण के बाद सात्विक चीजोंं को ही खाएं. इसके अलावा आपको सेहत का ख्याल रखने के लिए हल्का भोजन जैसे खिचड़ी, दलिया, फल और साबूदाना खाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ