Love Rashifal: शनि गोचर का 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें प्रेम राशिफल और शुभ अंक-रंग

शनिवार को शनि देव मीन राशि में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि शनि गोचर आपकी लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा या नहीं, तो इसके लिए 29 मार्च 2025 का प्रेम राशिफल पढ़ सकते हैं।

Love Rashifal 29 March 2025

लव राशिफल 29 मार्च 2025

शनि देव का शास्त्रों में खास महत्व है। शनि को कर्मफल और न्याय का देवता माना जाता है, जो करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जब भी शनि की चाल में बदलाव होता है, तो उसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 29 मार्च 2025 को चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। साथ ही ब्रह्म योग और इन्द्र योग बन रहा है। इसके अलावा शनिवार को देर रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनि देव कुंभ राशि में से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि शनि गोचर का आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, तो इसके 29 मार्च 2025 का प्रेम राशिफल पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

शनि गोचर का अशुभ प्रभाव कपल के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। गुस्से में जीवनसाथी कुछ ऐसी बातें बोल देंगे, जिसके कारण दिनभर मूड खराब रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में खास इंसान का आगमन शनिवार को नहीं होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

वृषभ राशि

रिश्ते में प्यार की कमी के कारण मनमुटाव बढ़ेंगे। इसलिए साथी से बात करें और उनके साथ समय बिताने का प्रयास करें। अन्यथा आगे चलकर रिश्ते में तनाव उत्पन्न होगा। सिंगल लोगों के जीवन पर शनि गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इस समय सच्चे प्यार से मुलाकात नहीं होगी।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

जीवनसाथी के जीवन में कोई बड़ी समस्या आ सकती है। इसलिए उन्हें इस समय भावनात्मक सहारा दें और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उन्हें साथी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। उम्मीद है कि शनिवार को आपका सोलमेट संग बड़ा झगड़ा होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

कर्क राशि

शनि गोचर के शुभ प्रभाव के कारण सिंगल लोगों को उनका सोलमेट मिल सकता है। हालांकि कपल के प्रेम जीवन पर गोचर का शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसी फालतू बात पर कपल का झगड़ा होगा, जिसके कारण मन भी परेशान रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

प्रेमी संग वक्त बिताएंगे। दोपहर बाद घरवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। लेकिन पूरे दिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें प्रेम में सफलता नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कन्या राशि

जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा। इसलिए उनके साथ हंसी-मजाक न करें और उनसे दूरी बनाने का प्रयास करें। अन्यथा बेवजह झगड़ा हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में सच्चे प्यार का आगमन इस समय नहीं होगा।

तुला राशि

दिन का दूसरा भाग आपके पक्ष में रहने वाला है। सोलमेट संग समय व्यतीत करेंगे, जिससे उन्हें समझने का मौका मिलेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में प्रेम दस्तक देगा और खुशियां बढ़ेंगी।

शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

कपल के बीच कुछ ऐसी बातें हो सकती हैं, जिसके कारण दोनों का मूड खराब रहेगा। इसके अलावा दोपहर बात पिता से झगड़ा होने की भी संभावना है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए ये दिन ठीक रहेगा। सोलमेट संग मीठे पल बिताएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

धनु राशि

प्रेम संबंध के लिहाज से ये दिन मिश्रित रहने वाला है। जीवनसाथी संग ज्यादा समय बिताने का वक्त नहीं मिलेगा। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनके जीवन पर शनि गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

मकर राशि

कपल के जीवन पर शनि गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। रिश्ते में समझ और प्रेम बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उन्हें कर्मफल दाता की कृपा से अपना सच्चा प्यार मिल जाएगा। उम्मीद है कि शनिवार का दिन आप उनके साथ बिताएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कुंभ राशि

जो लोग विवाहित हैं, उनके रिश्ते में तनाव उत्पन्न होगा। आपसी समझ की कमी के कारण रिश्ता टूट भी सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन पर शनि गोचर का शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस समय सोलमेट से मुलाकात होने की संभावना नहीं है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

मीन राशि

सोलमेट का मूड खराब रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ है, तो शनिवार के लिए वो टल सकता है। इसके अलावा साथी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें शनि देव की कृपा से अपना प्यार मिल जाएगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ