Love Rashifal: सुकर्मा योग से 3 राशियों को मिलेगी प्यार में सफलता, 1 का टूटेगा दिल!

Love Rashifal 25 December 2024: क्रिसमस का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा और इस दिन को कैसे आप अपने साथी के लिए खास बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 25 दिसंबर 2024 का लव राशिफल।

Love Rashifal 25 December 2024

लव राशिफल 25 दिसंबर 2024

Love Rashifal 25 December 2024: ज्योतिष में सुकर्मा योग को शुभ माना गया है, जिसका ज्यादातर राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 25 दिसंबर 2024, दिन बुधवार को पौष माह की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। साथ ही सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है, जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि क्रिसमस का दिन आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 25 दिसंबर 2024 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

क्रिसमस के दिन सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास इंसान के आने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच आई दूरियां कम होंगी। बुधवार का पूरा दिन आप उनके साथ बिताएंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

वृषभ राशि

हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें पार्टनर से धोखा मिल सकता है। संभावना है कि आपका साथी आपको धोखा दे रहा है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनकी लव लाइफ में भी सब कुछ सामान्य नहीं रहेगा। किसी फालतू बात पर अनबन होने की संभावना है।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि

अनमैरिड नव युवक-युवतियों के लिए क्रिसमस पर शादी का रिश्ता आ सकता है। वहीं जो लोग मैरिड हैं, उनके प्रेम जीवन में सुख-शांति कायम रहेगी। पूरा दिन सोलमेट के साथ अच्छा व्यतीत होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

कर्क राशि

हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, वो बुधवार का पूरा दिन सोलमेट के साथ बिताएंगे। डेट पर जाकर आपको बेहद खुशी होगी। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके रिश्ते में आई दरार कम होगी।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

मैरिड लोग अपने साथी को खुश करने के लिए कोई उपहार दे सकते हैं। इसके अलावा डेट पर जाने का प्लान भी बन सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, क्रिसमस का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

कन्या राशि

क्रिसमस का दिन शादीशुदा लोगों के लिए खास रहने वाला है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन सोलमेट के साथ अच्छा व्यतीत होगा। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

तुला राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन यादगार रहने वाला है। सोलमेट के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शादीशुदा लोगों का दिन दोपहर तक ठीक रहेगा, उसके बाद जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, वो क्रिसमस का पूरा दिन सोलमेट के साथ बिताएंगे। शादीशुदा कपल का कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी संग समय बिताने से आपको बेहद खुशी मिलेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

धनु राशि

यदि आप शादीशुदा हैं या हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं, तो क्रिसमस का पूरा दिन आप अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे। साथ में वक्त बिताने से कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा और मनमुटाव दूर होंगे।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मकर राशि

क्रिसमस का दिन रिलेशनशिप में मौजूद लोगों और मैरिड कपल का सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ खास बदलाव नहीं आएगा। वहीं जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनकी दिन खत्म होने से पहले अपने सोलमेट से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कुंभ राशि

किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर आप अपने पार्टनर से नाराज न हो, नहीं तो आप दोनों के बीच दूरियां आने की संभावना है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, क्रिसमस के दिन उनकी किसी खास इंसान से मुलाकात नहीं होने वाली है। इसके अलावा विवाह का योग भी कुंडली में नहीं है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

मीन राशि

हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, क्रिसमस पर उनका साथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। शादीशुदा लोगों का दिन सामान्य रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में प्यार का आगमन हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ