Love Rashifal: सूर्य गोचर का इन 3 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, टूट सकता है दिल!

Love Rashifal 24 January 2025: रोमांस के मामले में शुक्रवार का दिन आपका कैसा रहेगा और इस दिन को आप अपने लिए कैसे खास बना सकते हैं? अगर इस बारे में आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए पढ़ें 24 जनवरी 2025 का लव राशिफल।

Love Rashifal 24 January 2025

लव राशिफल 24 जनवरी 2025

Love Rashifal 24 January 2025: धार्मिक दृष्टि के लिहाज से 24 जनवरी 2025 का दिन बेहद खास है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस दिन माघ माह की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। साथ ही वृद्धि योग और ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा शुक्रवार को प्रात: काल 4 बजकर 52 मिनट पर सूर्य देव भी गोचर करेंगे। इस बार सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में से निकलकर श्रवण में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन

सूर्य के इस गोचर का मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं 24 जनवरी 2025, दिन शुक्रवार का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

शुक्रवार का दिन प्यार के मामले में शादीशुदा जातकों के लिए उत्तम रहेगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहेगी। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में तनाव चल रहा है, वो दूर होगा।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

वृषभ राशि

सूर्य गोचर का वृषभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। प्रेमी-प्रेमिका संग आपका रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल लोगों को जल्द ही उनका सच्चा प्यार मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

जीवनसाथी संग लड़ाई चल रही है, तो संबंध में सुधार आने की संभावना है। सिंगल लोगों को फिलहाल थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। इस समय कुंडली में विवाह का योग नहीं है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

कर्क राशि

शादीशुदा जातकों के रिश्ते में सूर्य गोचर के कारण परेशानियों का आगमन होगा। शाम होते-होते किसी फालतू बात पर साथी से लड़ाई हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते में भी दरार आ सकती है, जिसके कारण तनाव रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

सिंह राशि

प्यार के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आप चाहते हैं कि आपका साथी संग रिश्ता मजबूत हो, तो उनसे बात करते समय शब्दों पर खास ध्यान दें।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

कन्या राशि

लंबे समय से किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो शुक्रवार का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आपका साथी आपको खुश करने के लिए कोई गिफ्ट दे सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

तुला राशि

रिलेशनशिप में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। रिश्ते में लगातार आ रही परेशानियों के कारण आपका साथी आपसे अलग होने का फैसला कर सकता है। पूरे दिन मन दुखी और परेशान रहेगा।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

पार्टनर के साथ समय बिताने का समय नहीं मिलेगा, जिससे कपल के बीच गलतफहमियां हो सकती हैं। सिंगल लोगों को फिलहाल प्यार के मामले में सफलता मिलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

धनु राशि

सोशल मीडिया के जरिए सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपका लव पार्टनर भी बन सकता है। कपल के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

मकर राशि

सूर्य गोचर के कारण कपल के बीच लड़ाई हो सकती है। प्रेम जीवन में बनी खुशियां भंग हो सकती हैं। सिंगल हैं, तो शुक्रवार को लव पार्टनर मिलने की संभावना नहीं है।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि

पार्टनर का मूड खराब रहेगा, जिसके कारण लड़ाई होने की संभावना है। आपका साथी आपको कुछ ऐसी बातें बता सकता है, जिसके कारण आपको बहुत दुख होगा। सिंगल लोगों को प्यार में सफलता मिलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मीन राशि

साथी संग समय नहीं बिता पाएंगे, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। लेकिन ज्यादा चिंता न करें, नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है। सिंगल लोगों को शाम तक प्यार में सफलता नहीं मिलेगी।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ