---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Moon Transit 2025: वृश्चिक राशि में चंद्र गोचर से इन 3 राशियों को होगा महालाभ, पूरी होंगी कई इच्छाएं!

Moon Transit 2025: चंद्र देव आज वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन 12 में से 3 राशियों के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है, जिनके बारे में आज हम आपको पंचांग की मदद से बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Moon Transit 2025: ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह का खास महत्व है, जो समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। हर एक ग्रह के गोचर का मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। नवग्रहों में से एक चंद्र को भी शास्त्रों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जिसे माता, मन, भावना और भौतिक सुख आदि का दाता माना जाता है। चंद्र एक ऐसा ग्रह है, जो सबसे जल्दी गोचर यानी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है। आज एक बार फिर चंद्र देव गोचर करेंगे, जिसके कारण कुछ लोगों का भाग्य चमक सकता है। चलिए जानते हैं चंद्र देव किस समय वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

किस समय हुआ चंद्र गोचर?

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 23 जनवरी 2025, दिन बृहस्पतिवार को देर रात 10 बजकर 32 मिनट पर चंद्र देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस समय वो तुला राशि में मौजूद थे। 21 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर चंद्र देव ने तुला राशि में गोचर किया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: इन जन्मतिथि वालों को प्यार में अक्सर मिलता है धोखा, सच्ची मोहब्बत की तलाश जिंदगीभर नहीं हो पाती पूरी!

चंद्र गोचर इन 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ!

मेष राशि

चंद्र का गोचर करना मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। वित्तीय और पारिवारिक जीवन में उन्नति होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारियों को पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। दुकानदारों को धन संचय के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस महीने मेष राशि के जातकों के घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाला समय इस राशि के लोगों के लिए सही रहेगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

मेष राशि के जातकों के अलावा वृषभ राशि के लोगों के ऊपर भी चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। व्यापारिक यात्राओं से कारोबारियों को लाभ होगा। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े जातकों की समाज में पहचान बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा के बढ़ने से उच्च पद पर स्थित लोगों से संबंध बनेंगे। कड़ी मेहनत करने से विद्यार्थियों को बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि

मन के कारक ग्रह यानी चंद्र के वृश्चिक राशि में गोचर करने से इस राशि के जातकों को खास फायदा हो सकता है। कुंडली में आर्थिक उन्नति के प्रबल योग हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा, जिससे वृश्चिक राशि के जातक कर्ज के पैसे आसानी से चुका पाएंगे। उच्च अधिकारियों के सहयोग से नौकरीपेशा जातकों के अटके काम पूरे हो सकते हैं। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। जनवरी माह खत्म होने से पहले अविवाहित जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: शनि चमकाएंगे इस राशि का भाग्य, 2025 में पूरी होंगी कई मनोकामनाएं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 23, 2025 09:34 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola