Love Rashifal: इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा सौभाग्य-शोभन योग, लाइफ में बढ़ेगा प्यार!

Love Rashifal 23 December 2024: सोमवार को आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा और इस दिन को आप अपने लिए कैसे खास बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 23 दिसंबर का लव राशिफल। साथ ही सिंगल लोगों को ये भी पता चलेगा कि इस समय उनकी कुंडली में विवाह का योग है या नहीं।  

Love Rashifal 23 December 2024

लव राशिफल 23 दिसंबर 2024

Love Rashifal 23 December 2024: ज्योतिष में सौभाग्य और शोभन योग का खास महत्व है। ये दोनों शुभ योग हैं, जिनका राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, 23 दिसंबर 2024, दिन सोमवार को पौष माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। साथ ही सौभाग्य और शोभन योग का साथ में निर्माण हो रहा है, जिसका गहरा प्रभाव सोमवार को कुछ राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा।

विज्ञापन

यदि आप भी जानना चाहते हैं कि सौभाग्य और शोभन योग आपके प्रेम जीवन के लिए शुभ रहेंगे या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 23 दिसंबर 2024 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

पति-पत्नी के रिश्ते में सुधार होगा। कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। सोमवार का दिन रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का सामान्य रहेगा। यदि पार्टनर से नहीं मिलेंगे, तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

वृषभ राशि

बीते कुछ दिनों से यदि आपकी अपने पार्टनर से मुलाकात नहीं हुई है, तो सोमवार को उनसे मिलना हो सकता है। दिल खोलकर बात करने से आप दोनों के बीच आई दूरियां कम होंगी। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

मिथुन राशि

अनमैरिड नव युवक-युवतियों की कुंडली में विवाह का योग नहीं है। यदि आपकी शादी हो चुकी है, तो सोमवार को आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका दिन रोजाना की तुलना में अधिक रोमांटिक रहने वाला है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

कर्क राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन पिछले कुछ दिनों के मुकाबले बेहतरीन रहने वाला है। साथ में वक्त बिताने का भरपूर समय मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच आई गलतफहमी दूर होगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

सिंह राशि

अनमैरिड लोगों की कुंडली में विवाह का योग बन रहा है। वहीं जो लोग मैरिड हैं या रिलेशनशिप में हैं, उनकी कुंडली में नवग्रहों की स्थिति मजबूत है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

कन्या राशि

ऑफिस का कोई कलीग सिंगल लोगों को प्रपोज कर सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन सुनहरा रहने वाला है। सोलमेट संग रोमांटिक पल साझा करने से मन शांत रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

तुला राशि

यदि आप ऑफिस के किसी कुलीग को पसंद करते हैं, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए ये समय सही नहीं है। सौभाग्य और शोभन योग शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। रिश्ते में मनमुटाव बने रहेंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन प्यार और रोमांस के मामले में सामान्य रहेगा। वहीं जो लोग मैरिड हैं, उनके रिश्ते में सुधार आने की संभावना है।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

धनु राशि

यदि आप अपने सोलमेट से नाराज हैं, तो आपकी नाराजगी को दूर करने के लिए आपका साथी आपको कोई गिफ्ट दे सकता है। इसके अलावा सोमवार का पूरा दिन आप अपने साथी के साथ घर पर बिताएंगे, जिससे आपको बेहद खुशी मिलेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मकर राशि

सोमवार का दिन मकर राशि के लोगों के लिए यादगार रहने वाला है। सिंगल लोगों को उनका सोलमेट मिल सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं या जिन जातकों की शादी हो चुकी है, वो साथी संग रोमांटिक और खुशी के पल साझा करेंगे।

शुभ रंग- मजेंटा

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि

सोमवार को कुंभ राशि के जातक अपनी भावनाओं और शब्दों पर काबू करने का प्रयास करें। अन्यथा प्रेमी के साथ झगड़ा होने की पूरी संभावना है। सिंगल लोगों की कुंडली में विवाह का योग कुछ दिनों तक नहीं है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

मीन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का किसी फालतू की बात पर ब्रेकअप हो सकता है। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, उनकी भी जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सिंगल लोगों को प्रेम के मामले में सफलता नहीं मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ