Love Rashifal: आयुष्मान-सौभाग्य योग से दूर होंगी 3 राशियों की टेंशन, 1 का पक्का होगा रिश्ता!

Love Rashifal 22 December 2024: रविवार का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका अच्छा रहेगा या नहीं और इस दिन को आप कैसे अपने लिए खास बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 22 दिसंबर का लव राशिफल।

Love Rashifal 22 December 2024

लव राशिफल 22 दिसंबर 2024

Love Rashifal 22 December 2024: ज्योतिष में आयुष्मान और सौभाग्य योग को शुभ माना गया है। जब-जब इन दोनों योग का निर्माण होता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव राशियों पर देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 22 दिसंबर 2024, दिन रविवार को पौष माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। साथ ही आयुष्मान और सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है, जिसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा।

विज्ञापन

यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आयुष्मान और सौभाग्य योग का शुभ प्रभाव रविवार को आपकी लव लाइफ पर पड़ेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 22 दिसंबर 2024 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

हर काम में जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिसके कारण शादीशुदा जातकों का दिन यादगार बनेगा। कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी, जिसके बाद आप उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

वृषभ राशि

अविवाहित लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। यदि सब कुछ सही रहा, तो दिन खत्म होने से पहले रिश्ता पक्का भी हो सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम जीवन में मधुरता कायम रहेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

अनमैरिड नव युवक-युवतियों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते के लिए घरवाले मान जाएंगे, जिसके कारण दिन यादगार बनेगा। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनकी लव लाइफ में खुशियां बरकरार रहेंगी।

शुभ रंग- बैंगनी

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

कर्क राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच यदि मनमुटाव चल रहे हैं, तो परिस्थिति के सामान्य होने की उम्मीद है। अनमैरिड लोगों के लिए शादी का रिश्ता उनके मामा जी लेकर आ सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

सिंह राशि

मैरिड कपल के प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। जीवनसाथी संग खुशी के पल बिताएंगे। वहीं जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में आई दरार दूर हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

कन्या राशि

बीते दिनों यदि कन्या राशि के जातकों का साथी संग झगड़ा हुआ था, तो जल्द से जल्द उन्हें मनाने का प्रयास करें। अन्यथा रिश्ते में आई दरार आपके रिश्ते को खत्म भी कर सकती है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास इंसान के आने की संभावना फिलहाल नहीं है।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

तुला राशि

आयुष्मान और सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव के कारण शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच आई दूरियां कम होंगी। साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे, तो बेहतर रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए जल्द रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते के लिए उनके घरवाले मान जाएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके प्रेम जीवन में सब कुछ सामान्य रहेगा। वहीं जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनकी दोपहर से पहले अपने सोलमेट से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग- सिल्वर

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

धनु राशि

हाल ही में जिन जातकों का ब्रेकअप हुआ है, उनका एक बार फिर पैचअप हो सकता है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कहीं बाहर जाने का प्लान भी दोपहर से पहले बन सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- मजेंटा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

मकर राशि

सोलमेट संग रोमांटिक पल साझा करने का शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को शानदार मौका मिलेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास इंसान की एंट्री होने के प्रबल योग रविवार को बन रहे हैं।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि

रविवार का पूरा दिन शादीशुदा कपल साथ में बिताएंगे, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनकी दोपहर से पहले साथी से मुलाकात हो सकती है। आपका साथी आपको जुड़ी कोई जरूरी बात बता सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मीन राशि

शादीशुदा जातकों का दिन रोजाना से अच्छा रहेगा। सोलमेट संग रोमांटिक पल साझा करेंगे। वहीं जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में दरार आने की संभावना है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ