Love Rashifal: प्रीति-आयुष्मान योग से 5 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा प्यार, 1 को मिलेगा धोखा!

Love Rashifal 21 December 2024: शनिवार का दिन आपका रोमांटिक रहेगा या नहीं और इस दिन को आप अपने लिए कैसे खास बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 21 दिसंबर का लव राशिफल। साथ ही 12 राशियों को अपना लकी रंग और अंक भी पता चलेगा।

Love Rashifal 21 December 2024

लव राशिफल 21 दिसंबर 2024

Love Rashifal 21 December 2024: ज्योतिष में प्रीति और आयुष्मान योग का खास महत्व है, जिनका आमतौर पर राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। लेकिन कई बार ये कुछ लोगों के लिए अशुभ भी साबित होते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 21 दिसंबर 2024, दिन शनिवार को पौष माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। साथ ही प्रीति और आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन

यदि आप भी जानना चाहते हैं प्रीति और आयुष्मान योग का शनिवार को आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, तो इसके लिए पढ़ें 21 दिसंबर का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को प्रेम जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता आपके प्रेम विवाह के लिए नहीं मानेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव रहेगा। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका दिन भी टेंशन से भरा रहेगा।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

वृषभ राशि

जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें साथी से धोखा मिल सकता है। उम्मीद है कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनका दिन शानदार रहने वाला है। पूरे दिन साथी संग रोमांटिक पल साझा करेंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

मिथुन राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातक शनिवार का पूरा दिन साथी के साथ अकेले में बिताएंगे। हर काम में पार्टनर का साथ मिलेगा, जिससे दिन यादगार बनेगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

कर्क राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए आने वाला समय अनुकूल रहने वाला है। प्रीति और आयुष्मान योग के शुभ प्रभाव के कारण कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। इसके अलावा कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

सिंह राशि

साथी संग रोमांटिक और खुशी के पल साझा करने से शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन यादगार रहेगा। वहीं जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास इंसान का आगमन हो सकता है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

कन्या राशि

बीते दिनों यदि शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी संग झगड़ा हुआ था, तो शनिवार को उन्हें मनाने का प्रयास जरूर करें। अन्यथा इन छोटी-छोटी बातों के कारण आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। रिलेशनशिप और सिंगल लोगों का दिन रोजाना की तरह सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- ब्राउन

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

तुला राशि

प्रीति और आयुष्मान योग का सकारात्मक प्रभाव शनिवार को शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। कपल के बीच प्रेम का स्तर बढ़ेगा। वहीं जो लोग हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं, उनके लिए भी आने वाला समय रोमांटिक रहने वाला है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

यदि आप शादीशुदा हैं या हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं, तो शनिवार का दिन आपके जीवन के खास दिनों में से एक रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल साझा करेंगे, जिससे आपको उन्हें अच्छे से जानने का चांस मिलेगा। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

धनु राशि

यदि आप सिंगल हैं, तो कल आपका कोई नया दोस्त आपको प्रपोज कर सकता है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं या जो रिलेशनशिप में हैं, उनके प्रेम जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कपल के बीच आई दूरियां कम होंगी। साथ में समय बिताने से कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

मकर राशि

कल का दिन मकर राशि के जातकों के हित में नहीं रहेगा। खासतौर पर प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है, जिसके कारण आपको तनाव रहेगा। इसके अलावा सेहत में भी गिरावट आने की संभावना है। सिंगल लोगों के जीवन में भी किसी खास इंसान की एंट्री होने की संभावना नहीं है।

शुभ रंग- सिल्वर

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि

शादीशुदा कपल के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आने वाला समय खास रहने वाला है। आपका साथी आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी कर सकता है। सिंगल जातक यदि अपने किसी दोस्त को प्रपोज करना चाहते हैं, तो इसके लिए शनिवार शाम का समय शुभ रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- मजेंटा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मीन राशि

शादीशुदा जातकों का दिन प्रतिदिन की तरह सामान्य रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद जातक साथी संग रोमांटिक पल बिताएंगे। डेट पर जाने का प्लान भी बन सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ