Aaj Ka Ank Rashifal 20 December 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए ज्योतिष शास्त्र का खास महत्व है, जिसमें अंक ज्योतिष यानी न्यूमेरोलॉजी का उल्लेख किया गया है। न्यूमेरोलॉजी की मदद से प्रत्येक व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे में पता चल सकता है। यहां तक कि इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि प्यार, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और करियर के लिहाज से आपका दिन कैसा रहेगा। चलिए ज्योतिषाचार्य डॉ अल्पना मिश्रा से जानते हैं 20 दिसंबर 2024 का दैनिक अंक राशिफल।
मूलांक 1
अंक 1 (सूर्य): आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, जिसके कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद मिलेगी। लेकिन किसी भी मामले में जल्दबाजी से बचें। विचारपूर्वक कदम उठाने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त हो सकती है, परन्तु रिश्तों में थोड़ी टेंशन बढ़ेगी।
लकी जोन- नॉर्थ-नॉर्थ ईस्ट
मूलांक 2
अंक 2 (चन्द्रमा): आज का दिन सृजनात्मकता रहेगा। आप अपने आंतरिक विचारों पर ध्यान देंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की भी संभावना है। यदि आप अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे, तो दिन सही रहेगा।
मूलांक 3
अंक 3 (बृहस्पति): सामाजिक संबंधों में सुधार होगा। आप अपने परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। कुछ मामले जल्दबाजी में न सुलझाएं। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचें।
मूलांक 4
अंक 4 (यूरेनस): आज का दिन आपके लिए स्थिरता और व्यावसायिक सफलता से पूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम जल्द पूरा हो सकता है। सेहत के प्रति ध्यान देंगे, तो अच्छा रहेगा। परिवार और काम में बैलेंस बनाए रखने का प्रयास करें। किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है।
मूलांक 5
अंक 5 (बुध): आज आपको करियर में नई दिशा मिलेगी। लेकिन निर्णय लेने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। ऐसे में सावधानी से काम लें। दिन के अंत में कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें। नहीं तो गले और फेफड़ों से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
मूलांक 6
अंक 6 (शुक्र): आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। परिवार और संबंधों में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे, तो दूसरों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को जॉब से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मूलांक 7
अंक 7 (केतु): आज का दिन आपके लिए आत्मविश्लेषण का है। मानसिक शांति की आवश्यकता महसूस हो सकती है। पुराने निर्णयों की समीक्षा करने का अच्छा समय मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। ऐसे में आप शांत रहेंगे, तो आसानी से परेशानी का समाधान मिल जाएगा। ध्यान और योगा करने से मानसिक शांति मिलेगी।
मूलांक 8
अंक 8 (शनि): आज कुछ तनावपूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। ऐसे में कड़ी मेहनत करना सही रहेगा, तभी सफलता मिलेगी। पूरे दिन संयम बनाए रखें और किसी से भी विवाद करने से बचें। शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अन्यथा पीठ और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
लकी जोन- वेस्ट साउथ वेस्ट
मूलांक 9
अंक 9 (मंगल): आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। लेकिन आपको अपनी क्षमताओं को साबित करने का अच्छा अवसर मिलेगा। करियर में कोई नया मौका मिल सकता है। लेकिन सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें। मूलांक 9 के लोगों को आज कुछ अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।
डिस्क्लेमर: कृपया ध्यान दें कि ये सामान्य भविष्यवाणियां हैं, जो मुख्य रूप से मूलांक के आधार पर की गई है। ये व्यक्ति की व्यक्तिगत स्थिति और जीवन के संदर्भ में भिन्न हो सकती है। इसलिए News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।