Love Rashifal 2 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अक्टूबर 2025 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. ऐसे में इस दिन दुर्गा विसर्जन करने के साथ-साथ दशहरा भी मनाया जाता है. हालांकि, दशमी तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, सुकर्मा योग, धृति योग, तैतिल करण, गर करण और वणिज करण का भी निर्माण हो रहा है. ग्रह गोचर की बात करें तो दशहरा पर किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होगा. आइए अब जानते हैं 2 अक्टूबर 2025, वार गुरुवार का लव राशिफल.
मेष राशि
विवाहित जातकों के जीवन में प्रेम और रोमांस बरकरार रहेगा. वहीं, जो लोग सिंगल हैं, उन्हें जीवनसाथी से मुलाकात करने का चांस नहीं मिलेगा. उम्मीद है कि गुरुवार को अधिकतर समय आप अपने भाई या बहन के साथ बिताएंगे.
वृषभ राशि
सिंगल वृषभ राशि के जातकों का दिन खुशनुमा रहेगा क्योंकि जीवनसाथी का साथ मिलेगा, लेकिन विवाहित जातकों को सावधान रहना होगा. आपका कोई करीबी व्यक्ति आपको बहकाने की कोशिश कर सकता है, जिस कारण आपका प्रेम जीवन प्रभावित होगा.
मिथुन राशि
शादीशुदा मिथुन राशि के जातकों का जीवनसाथी संग कोई विवाद चल रहा है तो उसे दूर करें. यदि आप अपने गुस्से पर काबू रखेंगे तो उम्मीद है कि आपका साथी संग फिर से किसी पुरानी या नई बात पर झगड़ा गुरुवार को नहीं होगा.
कर्क राशि
विवाहित कर्क राशि के जातक अपने जीवनसाथी और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें. इससे दिन खुशनुमा रहेगा और झगड़ा नहीं होगा.
सिंह राशि
शादीशुदा सिंह राशि के जातकों की प्यार की राह में मुश्किलें आ सकती हैं, जिन्हें आप दोनों को मिलकर पार करना होगा. आप अपने साथी पर विश्वास करें और झगड़ा न करें. इसके अलावा किसी तीसरे व्यक्ति को आप दोनों के बीच बोलने की इजाजत न दें.
कन्या राशि
विवाहित कन्या राशि के जातक अपने प्रेम जीवन में आ रही बाधाओं को आसानी से पार कर लेंगे. साथ ही पहले से अधिक जीवनसाथी को समझने का प्रयास करेंगे.
तुला राशि
शादीशुदा तुला राशि के जातकों के सामने चुनौतियां आएंगी. मुश्किल समय में आपको खुद को और प्रेमी को संभालना होगा. साथ ही एक-दूसरे पर विश्वास रखना बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें- Dussehra 2025: दशहरा से शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम, बुध-गुरु बनाएंगे ‘केंद्र दृष्टि योग’
वृश्चिक राशि
विवाहित वृश्चिक राशि के जातक अपने प्रियतम के साथ खुशी के पल साझा करेंगे. उम्मीद है कि गुरुवार को आपके घर में क्लेश नहीं होगा.
धनु राशि
शादीशुदा धनु राशि के जातकों को अहसास होगा कि उनका जीवनसाथी ही उनका असली हमदम है, जिस पर आप आंख मूंदकर विश्वास कर सकते हैं. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं.
मकर राशि
विवाहित जातकों को यदि अपने साथी से ये शिकवा है कि वो अपने दिल की बातों को जुबां पर नहीं लाते हैं तो ये शिकायत अब दूर होगी. उम्मीद है कि गुरुवार को आपका लवमेट दिल खोलकर आपसे बात करेगा.
कुंभ राशि
शादीशुदा कुंभ राशि के जातकों का साथी संग रिश्ता मजबूत होगा और आप एक-दूसरे के और करीब आएंगे. इसके अलावा दिनभर घर में क्लेश भी नहीं होगा.
मीन राशि
मीन राशि के विवाहित जातकों के लिए ये दिन अच्छा रहेगा क्योंकि आपके प्रेम जीवन में कुछ अच्छे पल आएंगे. इसके अलावा आपका मूड भी दिनभर अच्छा रहेगा.
ये भी पढ़ें- Surya Chandra Yuti 2025: दिवाली पर 3 राशियों को लाभ होना पक्का, तुला राशि में बनेगी सूर्य-चंद्र की युति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
8 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines