Love Rashifal 2 June: सोमवार को कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें राशिफल और उपाय

Love Rashifal 2 June 2025: यदि आप जानना चाहते हैं कि जून माह का दूसरा दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा तो इसके लिए पढ़ें 2 जून 2025 का लव राशिफल। साथ ही आपको सोमवार के दिन का अपना लकी रंग, अंक, दिशा और उपायों आदि के बारे में भी जानने को मिलेगा।

Love Rashifal 2 June 2025

लव राशिफल 2 जून 2025

Love Rashifal 2 June 2025: जून माह का प्रत्येक दिन ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 2 जून 2025 को रात 8 बजकर 35 मिनट तक ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जिसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ होगा। जबकि राहुकाल प्रात: काल 07 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन

सोमवार को व्याघात योग और हर्षण योग का भी संयोग बन रहा है, जिसका सीधा असर मेष से लेकर मीन राशिवालों की लव लाइफ पर पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं 2 जून 2025 के प्रेम राशिफल और शुभ उपायों के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

कपल के प्रेम जीवन में अस्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने की सोचेंगे, लेकिन किसी कारण योजना टल जाएगी। सिंगल जातकों से जून माह के दूसरे दिन उनका कोई दोस्त अपने प्यार का इजहार कर सकता है।

  • उपाय- भोलेनाथ की पूजा करें।
  • शुभ रंग- ग्रीन
  • शुभ अंक- 03
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- किसी को धोखा न दें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

हाल के दिनों में जिन जातकों का रिश्ता पक्का हुआ है या शादी हुई है, उन्हें अपने रिश्ते में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और छोटी से छोटी बातों पर झगड़ा करने से बचें। जिन जातकों की शादी को कई साल हो गए हैं, सोमवार का दिन उनके लिए सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
  • उपाय- शिव जी की मूर्ति घर में स्थापित करें।
  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 01
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- किसी को पैसे उधार न दें।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

अविवाहित जातकों के लिए जून के पहले सोमवार को शादी का रिश्ता आ सकता है। शादीशुदा जातक साथी के साथ खुलकर बातचीत करें और उनकी बातों को अनदेखा करने से बचें। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी।

  • उपाय- शिव परिवार की साथ में पूजा करें।
  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 13
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • सावधानी- बाहर अकेले जाने से बचें।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

जीवनसाथी के साथ घूमने जाने के लिए दिन शुभ है। विवाहित कपल कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। जिन जातकों की शादी नहीं हुई है, उनके लिए जून माह के पहले सोमवार को करीबी रिश्तेदार के घर से रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन
  • उपाय- मां पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 11
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- सफेद चीजों को खाने से बचें।

ये भी पढ़ें- सुंदर, सुशील और गुणवान जीवनसाथी की ख्वाहिश होगी पूरी, अपनाएं प्रेमानंद महाराज का ये उपाय

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

शादीशुदा जातकों को पार्टनर के साथ बातचीत करते समय धैर्य रखना होगा। खासकर उनकी भावनाओं को समझें। अन्यथा ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगा। जिन जातकों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उन्हें जून माह के दूसरे दिन करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। परंतु सोमवार को प्यार में आप सफल नहीं होंगे।

विज्ञापन
  • उपाय- भगवान शिव को दूध का भोग लगाएं।
  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 08
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- माता-पिता का अपमान न करें।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

शादीशुदा लोगों के पारिवारिक जीवन में खुशहाली और रिश्तों में प्यार और मधुरता बने रहने की संभावना है। सिंगल जातकों की जून माह के दूसरे दिन किसी पुराने मित्र से बातचीत होगी, जिससे आप दोनों के रिश्ते में आई गलतफहमियां दूर होंगी।

  • उपाय- शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 27
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- रिश्तों पर ध्यान दें।

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

सोमवार को विवाहित जातकों की कुंडली में जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का योग है। सिंगल लोगों के लिए शादी का कोई रिश्ता नहीं आएगा। पहले से कहीं बात चल रही है तो इस समय रिश्ता पक्का होने के योग नहीं हैं।

विज्ञापन
  • उपाय- महादेव को बेल पत्र अर्पित करें।
  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 16
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- ज्यादा तलाभुना खाना न खाएं।

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

जून माह का दूसरा दिन शादीशुदा जातकों के लिए अच्छा हो सकता है क्योंकि पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनेगी। इसके अलावा रिश्ते में चल रही परेशानियों के बारे में बात करेंगे, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। सिंगल लोगों के जीवन में आ रही परेशानियां कम होंगी। लेकिन सच्चे साथी से मुलाकात होने के योग नहीं हैं।

  • उपाय- चंद्र देव और शिव जी की पूजा करें।
  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 21
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- लंबी यात्रा करने से बचें।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

शादीशुदा जातक जीवनसाथी से भविष्य के बारे में बात करें। यदि आप अपने साथी को कोई बात बताना चाहते हैं तो इसके लिए ये समय उपयुक्त है। इससे आप दोनों के बीच आई गलतफहमियां बढ़ने की जगह कम ही होंगी।

विज्ञापन
  • उपाय- शिव जी के नाम का 108 बार जाप करें।
  • शुभ रंग- वाइट
  • शुभ अंक- 09
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- किसी करीबी की बातों को अनदेखा न करें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

विवाहित लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे और खर्चे अधिक होंगे। सिंगल जातक अपनी खराब सेहत के कारण परेशान रहेंगे। किसी दोस्त या खास व्यक्ति से मिलने की संभावना नहीं है।

  • उपाय- शिव जी और मां पार्वती की साथ में पूजा करें।
  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 19
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- जल्दबाजी में काम न करें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

सिंगल लोगों का दिन तनावपूर्ण रहेगा। रिश्ते की कहीं बात चल रही है तो निराशा ही हाथ लगेगा। इसलिए पहले से ही खुद को तैयार रखें। शादीशुदा जातकों के साथी संग बातचीत करने और प्यार भरे पल बिताने से रिश्ते में गरमाई आएगी।

विज्ञापन
  • उपाय- शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 10
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • सावधानी- किसी भी काम के प्रति लापरवाही न दिखाएं।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

कपल के साथ कोई ऐसी घटना हो सकती है, जिससे उनका एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। उम्मीद है कि जून माह का दूसरा दिन आपके हित में रहेगा। लेकिन सिंगल जातकों को सावधान रहना होगा। किसी की बातों में आकर शादी के लिए हां न कहें।

  • उपाय- सुबह-शाम गायत्री मंत्र का जाप करें।
  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 22
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- लोन लेने से बचें।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: चंद्र ने किया बुध के नक्षत्र ‘अश्लेषा’ में गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ