Love Rashifal: सूर्य गोचर का 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? पढ़ें राशिफल

Love Rashifal 19 October 2024: ग्रहों के राजकुमार सूर्य देव इस समय तुला राशि में विराजमान हैं, जिसके प्रभाव के कारण कई राशियों के जातकों की लव लाइफ में उत्पन्न परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। हालांकि कुछ लोगों को समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं आज का दिन प्यार के मामले में आपका कैसा रहेगा।

Love Rashifal 19 October 2024

लव राशिफल 19 अक्टूबर 2024

Love Rashifal 19 October 2024: नवग्रहों के राजा सूर्य का जन्म कुंडली में विशेष स्थान है। जिन लोगों के ऊपर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है, उन्हें जीवन में उच्च पद हासिल होता है। इसके अलावा मान-सम्मान और भौतिक सुख में भी कभी कोई कमी नहीं आती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों 17 अक्टूबर 2024 को सूर्य ने तुला राशि में गोचर किया है, जिसका गहरा प्रभाव सभी राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सूर्य गोचर आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ, तो इसके लिए पढ़ें 19 अक्टूबर का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

शादीशुदा जातकों को अपने पार्टनर के व्यवहार में थोड़ा बदलाव महसूस होगा, जिस बात को लेकर साथी से लड़ाई भी हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर से बात करते समय अपने शब्दों पर विशेष ध्यान दें। अन्यथा बड़ा झगड़ा होने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

वृषभ राशि

सिंगल जातकों की क्रश से बात हो सकती है, जिसके कारण मन खुश रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां भी समाप्त होंगी।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों का पार्टनर उनसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है, जिसके कारण आपका मूड पूरे दिन खराब रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

कर्क राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातक पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। इसके अलावा डिनर डेट पर जाने का भी प्लान बन सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

सिंह राशि

सूर्य गोचर का सकारात्मक प्रभाव शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। पार्टनर संग चल रहा विवाद खत्म होगा।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

कन्या राशि

जो लोग ऑफिस में अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं, वो आज के दिन अपने प्यार का इजहार उनसे कर सकते हैं। दोपहर तक आपको सकारात्मक जवाब भी मिल सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के जीवन में आज पूरे दिन खुशियां बनी रहेंगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

तुला राशि

जन्म कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति के कारण रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच चल रहा वाद-विवाद खत्म होगा। जो लोग शादी के बंधन में बंध चुके हैं, उनका भी यदि पार्टनर से झगड़ा चल रहा है, तो आज अनबन दूर होने की पूरी संभावना है।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि

सूर्य देव के विशेष आशीर्वाद से सिंगल जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल को भी रोमांटिक पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे पुराने मतभेद दूर होंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

धनु राशि

बीते दिनों जिन लोगों का पार्टनर से झगड़ा हुआ था, उनका दिन प्यार के मामले में अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी को अपनी गलती का एहसास होगा, जिसके बाद वो आपसे माफी भी मांग सकते हैं। सिंगल जातकों की कुंडली में भी सूर्य की मजबूत स्थिति रहेगी, जिसके कारण विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

मकर राशि

सिंगल जातक यदि अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बिताने के लिए आज दोपहर बाद का समय अनुकूल रहेगा। उम्मीद है कि सकारात्मक जवाब मिलेगा। रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल का दिन प्यार और रोमांस के मामले में बीते कुछ दिनों के मुकाबले अनुकूल रहने वाला है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

कुंभ राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। साथ में समय बिताने से पुराने मतभेद दूर होंगे और प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का आगमन होगा। इसके अलावा सिंगल जातकों के लिए भी दिन खत्म होने से पहले रिश्ता आ सकता है।

शुभ रंग- पर्पल

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

मीन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का पार्टनर संग तालमेल अच्छा रहेगा। शादीशुदा जोड़ों को भी साथ में वक्त बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ