---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar 2024: मंगल की राशि में चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों की होगी मौज, पैसों से भरेगी तिजोरी!

Chandra Gochar: मन के कारक ग्रह चंद्र ने 17 अक्टूबर 2024 को मंगल की राशि मेष में गोचर कर लिया है। वैसे तो इस गोचर का मिलाजुला असर सभी राशियों की आर्थिक स्थिति, सेहत और करियर पर पड़ेगा। लेकिन 12 में से 3 राशियां ऐसी भी हैं, जिसके जातकों के लिए चंद्र का ये गोचर बेहद लाभदायक रहेगा। चलिए जानते हैं उन्हीं लकी राशियों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Chandra Gochar 2024: नवग्रहों में मन के कारक ग्रह चंद्रमा का विशेष स्थान है, जो सीधे व्यक्ति की भावनाओं, मन और मस्तिष्क को प्रभावित करता है। मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर चंद्र देव की कृपा होती है, उन्हें जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होता है। साथ ही सुख, समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके अलावा पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर 2024 को शाम 04 बजकर 20 मिनट पर चंद्रमा ने मंगल की राशि मेष में गोचर कर लिया है। जहां पर वो आने वाले दो दिन तक मौजूद रहेंगे। दो दिन बाद 19 अक्टूबर 2024 को दोपहर बाद 04 बजकर 10 मिनट पर चंद्र देव मेष राशि में से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं मंगल की राशि में चंद्र गोचर से किन तीन राशियों की बंद किस्मत के ताले खुल सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

चंद्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव मेष राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। व्यापार में अकस्मात वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरीपेशा जातकों के आय के नए स्रोत खुलेंगे। इसके अलावा प्रमोशन या इंक्रीमेंट का शुभ समाचार भी जल्द मिल सकता है। पारिवारिक जीवन चंद्र देव के आशीर्वाद से सुखद रहेगा। बच्चों को माता-पिता से जन्मदिन पर मनचाही चीज उपहार में मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन 5 चीजों को घर लाने से बढ़ती है धन-संपत्ति! अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताए नियम

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

मन के कारक ग्रह का ये गोचर तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापारियों के नए व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव व्यापार पर पड़ेगा। वेतन वृद्धि का शुभ समाचार नौकरीपेशा जातकों को जल्द मिल सकता है। तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंध में मिठास बनी रहेगी। इसके अलावा घर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। शिक्षा में सफलता मिलने से छात्रों का मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि

मेष और तुला राशि के जातकों के अलावा कुंभ राशि के लोगों के लिए भी चंद्र का ये गोचर लाभदायक सिद्ध होगा। युवा वर्ग के करियर में उछाल आएगा। व्यापारियों की व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी, जिससे आने वाले समय में अच्छा-खासा धन लाभ हो सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से जुड़े जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही सेहत में भी सुधार आएगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Venus Transit: मंगल वक्री के बाद शुक्र गोचर से ये 3 राशियां होंगी मालामाल, हर फील्ड में तरक्की!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 18, 2024 09:02 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola