हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: आयुष्मान-सौभाग्य योग से 3 राशियों के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार, होगी एक्स से मुलाकात!

Love Rashifal 16 January 2025: गुरुवार का दिन कई राशियों के लोगों के लिए यादगार रहने वाला है। जहां कुछ लोगों को अपना पहला प्यार वापस मिल जाएगा, तो कुछ जातकों की एक्स से भी मुलाकात हो सकती है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए यादगार रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 16 जनवरी 2025 का लव राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 16 जनवरी 2025

Love Rashifal 16 January 2025: ज्योतिष में आयुष्मान और सौभाग्य योग का खास महत्व है। ये दोनों शुभ योग हैं, जिनका ज्यादातर राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर हो जाती हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 16 जनवरी 2025 को माघ माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। साथ ही आयुष्मान और सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि गुरुवार का दिन आपके लिए खास रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 16 जनवरी 2025 का प्रेम राशिफल।

मेष राशि

जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनकी अपने पहले प्यार से मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में आ रही परेशानियां कम होंगी। साथी संग बात करने से आप दोनों को एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

वृषभ राशि

यदि आपके प्रेम जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो उनके बारे में विचार करें और जल्द से जल्द साथी से बात करने का प्रयास करें। नहीं तो आपका रिश्ता टूट भी सकता है। वहीं जिन लोगों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, उन्हें अपना पहला प्यार वापस मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

मिथुन राशि

विवाहित और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। डेट पर जाने का मूड बन सकता है। वहीं जिन लोगों का पिछले साल ब्रेकअप हुआ था, उनकी एक्स से मुलाकात हो सकती है। उनसे बातचीत करके आपको बहुत अच्छा लगेगा।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

कर्क राशि

पार्टनर से अनबन चल रही है, तो उनसे बात करने का शानदार अवसर मिलेगा। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनकी दिन खत्म होने से पहले साथी से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

सिंह राशि

यदि आपके ब्रेकअप को काफी वक्त हो गया है, तो गुरुवार को आपके जीवन में एक बार फिर प्यार की एंट्री हो सकती है। शादीशुदा जातक जीवनसाथी संग घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

जो जातक रिलेशनशिप में हैं, उन्हें किसी तीसरे व्यक्ति के कारण पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। किसी फालतू बात पर शादीशुदा जोड़ों की लड़ाई हो सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 7

ये भी पढ़ें- Basant Panchami 2025: 1 या 2 फरवरी, कब है बसंत पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

तुला राशि

सिंगल लोगों की उनके एक्स से मुलाकात हो सकती है। आपका एक्स आपको कुछ ऐसी बातें बोल सकता है, जिन्हें सुनने के बाद आपको बहुत दुख होगा। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है या जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका दिन प्यार के मामले में मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा। साथी संग घूमने जाने का प्लान बन सकता है। हाल ही में जिन लोगों का दिल टूटा है, उनकी एक बार फिर एक्स से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 3

धनु राशि

मैरिड लाइफ में परेशानियां बनी रहेंगी। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण कपल के बीच गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण धनु राशि के जातकों को आने वाले कुछ दिनों तक साथी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सिंगल लोगों के जीवन में फिलहाल प्यार के आगमन होने की संभावना नहीं है।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 8

मकर राशि

यदि अभी तक आपकी अपने सोलमेट से मुलाकात नहीं हुई है, तो गुरुवार को आपका उनसे मिलन हो सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन सोलमेट के साथ रोमांटिक व्यतीत होगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को साथी संग अच्छे व रोमांटिक पल साझा करने का शानदार अवसर मिलेगा। किसी खास इंसान से सिंगल लोगों की मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मीन राशि

जिन लोगों की शादी को कुछ साल हो गए हैं, वो जीवनसाथी संग रोमांटिक पल साझा करेंगे। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत के पारण का सही समय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola