Love Rashifal: राधा-कृष्ण की कृपा से 3 राशियों के जीवन में बढ़ेगा प्रेम, बनेगा धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान

Love Rashifal: 16 अगस्त को देशभर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन कृष्ण जी और राधा रानी की कृपा से कई राशियों के वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा। हालांकि कुछ सिंगल लोगों का रिश्ता तय भी हो सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि शनिवार के दिन आपके जीवन में प्यार का स्तर बढ़ेगा या नहीं तो इसके लिए पढ़ें 16 अगस्त 2025 का लव राशिफल।

Love Rashifal 16 August 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 16 August 2025: देशभर में 16 अगस्त 2025 को धूमधाम से जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ राधा रानी और कृष्ण जी की पूजा करना शुभ रहता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिवार को देर रात 09:34 मिनट तक भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी, जिसके बाद नवमी तिथि का आरंभ होगा।

विज्ञापन

साथ ही कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, वृद्धि योग, ध्रुव योग, व्याघात योग, बालव करण, कौलव करण और तैतिल करण का संयोग बन रहा है, जिनका कहीं न कहीं 12 राशियों के प्रेम जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं 16 अगस्त 2025, वार शनिवार के मेष से लेकर मीन राशिवालों के प्रेम राशिफल, शुभ रंग, लकी दिशा और उपायों के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

जन्माष्टमी के दिन मेष राशि के विवाहित जातकों को अपने प्रेम संबंधों में कमजोरी देखने को मिलेगी। जीवनसाथी आपकी बातों को समझने की जगह नजरअंदाज करेंगे, जिस कारण आपका मूड खराब रहने वाला है। काम की व्यस्तता के कारण लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को साथी से बातचीत करने का समय नहीं मिलेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- पीले रंग की मिठाई का दान करें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

शनिवार को वृषभ राशिवालों का दांपत्य जीवन तो सुखमय रहेगा, लेकिन सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने साथी को पूरा समय देंगे और रिश्ते में चल रही गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- आसमानी
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- दूध से कृष्ण जी का अभिषेक करें।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

मिथुन राशि के विवाहित जातक और उनके साथी एक दूसरे को पूरी तरह से समझने की कोशिश करेंगे। इससे आपके संबंध सामान्य तौर पर अनुकूल रहेंगे। इसके अलावा दोस्तों के साथ शाम में धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है। सिंगल जातकों को एक तरफ जहां प्यार में सफलता नहीं मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ मौसमी बीमारियां भी परेशान करेंगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • उपाय- दूध में केसर मिलाकर उससे लड्डू गोपाल का अभिषेक करें।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

छोटी-मोटी परेशानियों के बाद भी कर्क राशि के लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की लव लाइफ में शनिवार को प्यार का संतुलन बना रहेगा। विवाह आदि से संबंधित मामलों को आगे बढ़ाने के लिए सिंगल जातकों के लिए ये दिन अच्छा है।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- भूरा
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- राधा रानी और कान्हा को मोर पंख अर्पित करें।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

जन्माष्टमी पर सिंह राशि के विवाहित और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को राधा रानी और कृष्ण जी की कृपा से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। उम्मीद है कि ये दिन प्यार के मामले में आपके हित में रहेगा और कोई बड़ी परेशानी आपके सामने नहीं आएगी।

  • शुभ रंग- वाइट
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- कृष्ण जी को मोर पंख अर्पित करें।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण विवाहित कपल के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। मुश्किल घड़ी में यदि आपने अपने साथी पर विश्वास बनाए नहीं रखा तो आपको ही सबसे ज्यादा परेशानी होगी। सिंगल जातकों का दोस्तों से मिलने का प्लान बनेगा, जिनके साथ वक्त बिताकर आपको अच्छा लगेगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- नीला
  • लकी दिशा- ईशान कोण
  • उपाय- पीले रंग के कपड़ों का दान करें।

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025: कृष्ण जन्मोत्सव पर भद्रा का अशुभ साया रहेगा या नहीं? जानें

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

काम के चक्कर में यात्रा पर जाने के कारण विवाहित तुला राशि के जातकों को जीवनसाथी संग मुलाकात और बातचीत करने का मौका नहीं मिलेगा। इसके अलावा सेहत का भी साथ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- सफेद
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • उपाय- चने की दाल का दान करें।

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

विवाहित जातकों के संबंधों में देवी-देवताओं की कृपा से मजबूती आएगी। उम्मीद है कि वीकेंड पर आप अपने साथी संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सिंगल वृश्चिक राशि के जातक किसी पुराने दोस्त से शाम के समय मिल सकते हैं, जिनसे आप ढेरों बातें करेंगे।

  • शुभ रंग- संतरी
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- कृष्ण जी को साबुत हल्दी और तुलसी के पत्ते अर्पित करें। साथ ही कृष्ण मंत्रों का जाप करें।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

शनिवार को विवाहित धनु राशि के जातकों की साथी संग बहस होगी, जिसके बाद आपको उनकी नाराजगी और तानों का सामना करना पड़ेगा। सिंगल लोगों का दिन माता-पिता के साथ हंसी-खुशी व्यतीत होगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- नारंगी
  • लकी दिशा- उत्तर-पूर्व
  • उपाय- कृष्ण जी को चावल की खीर का भोग लगाएं।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

छोटी-छोटी परेशानियों के होने के बाद भी विवाहित जातकों का साथी संग रिश्ता मजबूत बना रहेगा। सिंगल मकर राशि के जातक किसी दोस्त से मिलने जाएंगे, जिनसे मिलकर आपको खुशी नहीं मिलेगी। बल्कि आपको उनकी कुछ बातें परेशान कर सकती हैं।

  • शुभ रंग- पिंक
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- राधा-कृष्ण को साबूदाने की खीर का भोग लगाएं।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

विवाहित कुंभ राशि के जातकों का दिन जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी व्यतीत होगा। कहीं बाहर घूमने जाने की जगह सिंगल जातक दोस्तों के साथ अकेले में खुद के साथ वक्त बिताएंगे।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- गुलाबी
  • लकी दिशा- उत्तर-पूर्व
  • उपाय- कृष्ण जी का गन्ने के रस से अभिषेक करें।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

मीन राशिवालों के दांपत्य जीवन में शनिवार को प्यार का संतुलन बना रहेगा। घरवालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। जबकि सिंगल जातक घर पर आधे से ज्यादा समय अकेले बिताएंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • लकी दिशा- ईशान कोण
  • उपाय- शंख में जल भरकर कान्हा का अभिषेक करें।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कर्ज-क्लेश समेत दरिद्रता से मिलेगी मुक्ति, जन्माष्टमी पर करें पंडित सुरेश पांडेय द्वारा बताए ये उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ