Love Rashifal: 13 नवंबर 2025 को कैसा रहेगा आपका प्रेम भाग्यफल, जानने के लिए यहां पढ़ें अपना लव राशिफल

Love Rashifal: प्रेम के मामले में सभी राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा आप इसे जानने के लिए यहां अपना लव राशिफल पढ़ सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं किन्हें पार्टनर का साथ मिलेगा और किन लोगों के रिश्ते में तनाव रहेगा.

Love Rashifal

Love Rashifal 13 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. तिथि, नक्षत्र और ग्रह स्थिति का प्रभाव राशि जातकों के जीवन पर पड़ता है. मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए 13 नवंबर का दिन प्यार के मामले में कैसा रहेगा इसके लिए आप यहां से अपना प्रेम राशिफल जान सकते हैं. किन लोगों को प्यार मिलेगा और किन लोगों के रिश्ते में मनमुटाव रहेगा. आइए अब जानते हैं 13 नवंबर 2025 के लव राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आप जिस मित्र के बारे में सोच रहे हैं वह सिर्फ आकर्षण मात्र है. ऐसे में अपनी भावनाओं पर काबू रखें. इससे आगे बढ़ने की कोशिश करें. आपको इसके बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है.

वृषभ राशि

विज्ञापन

आप अकेले माता या पिता है तो आपको पार्टनर मिलना मुश्किल है. लेकिन आज आपकी जिंदगी में कोई नया व्यक्ति आ सकता है जो आपको हैरान कर सकता है. आप इसे पार्टनर समझ सकते हैं ऐसा नहीं है.

मिथुन राशि

विज्ञापन

आप नए लोगों से मिल सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन को भी चुन सकते हैं. आपके लिए यह अच्छा साबित होगा. लेकिन अपने बारे में सभी जानकारी सावधानी से दें.

कर्क राशि

विज्ञापन

आप ऐसे इंसान से मिलेंगे जिसका आप घर वालों से परिचय करा सकते हैं. आप इसमें संकोच न करें. इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं.

सिंह राशि

विज्ञापन

पिछले दिनों आपकी पार्टनर की खोज अधूरी रही है तो कोई रिश्तेदार आपके लिए रिश्ता लेकर आ सकता है. आप किसी पूर्वपरिचित से संबंध में बंध सकते हैं.

कन्या राशि

विज्ञापन

कन्या राशि वालों को अपने पेशे के अंदर ही कोई जीवनसाथी मिल सकता है. पिछले दिनों आप पार्टनर खोजने में नाकाम रहे हैं लेकिन अब आपको मनपसंद का पार्टनर मिलेगा.

विज्ञापन

तुला राशि

आपको पार्टनर से मिलने और साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा. आप बाहर जाकर घूम सकते हैं. आपका रिश्ता जीवनभर का नहीं लेकिन अच्छे दोस्त का बना रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आप किसी पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं. आपके लिए यह हैरान कर देना वाला होगा. हालांकि, आप अंत में बहुत खुश होंगे. आप पुराने पार्टनर के साथ अच्छे से पेश आएं. वह आपकी जिंदगी में फिर से लोट सकता है.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वाले पारिवारिक कार्यक्रम में किसी खास इंसान से मिल सकते हैं. वह कोई दूसरे पक्ष का मेहमान या कोई अजनबी हो सकता है. आप आपस में भीड़ से हटकर बात करें.

विज्ञापन

मकर राशि

आप किसी के प्यार में पड़े हैं तो उससे बात करें हो सकता है कि, सामने वाले का भी वहीं हाल हो. आप अपनी भावनाओं को बताने से हिचकें नहीं.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी की ओर जज्बाती हो सकते हैं. सामने वाले के मन में भी जज्बात हो सकते हैं. ऐसे में रिश्ता बनने की उम्मीद है. आप अच्छे से बात करें.

विज्ञापन

मीन राशि

आपकी जिंदगी में नया पार्टनर आ सकता है. आप शुरू में थोड़ा असहज महसूस करेंगे लेकिन खुलकर बात करें. आप इसके लिए दोस्त की मदद ले सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ