Hair Fall Astrology: ग्रहों के अशुभ प्रभाव बना सकते हैं आपको गंजा, जानें बाल झड़ने के ज्योतिषीय कारण और उपाय

Hair Fall Astrology: बाल झड़ना आजकल के लोगों के लिए आम बात हो गई है. पहले उम्र के साथ लोगों की बाल धीरे-धीरे झड़ने लगते थे लेकिन अब कम उम्र में ही लोग बाल झड़ने से परेशान हैं. बाल झड़ने के पीछे कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति हो सकती है. आइये आपको बताते हैं किन ज्योतिषीय कारण से बाल झड़ते हैं और इन्हें कैसे रोक सकते हैं.

Hair Fall Astrology

Photo Credit - Social Media

Hair Fall Astrology: कुंडली में कुछ ग्रहों के कमजोर और अशुभ स्थिति में होने से राशि जातकों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है. इससे करियर, कारोबार, सेहत, घर-परिवार, रिश्ते सभी प्रभावित होते हैं. बाल झड़ने की समस्या के पीछे भी ग्रह के कमजोर होने की स्थिति हो सकती है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुंडली में सूर्य की स्थिति अशुभ या कमजोर होने पर बाल झड़ने की समस्या होती है. हालांकि, मेडिकल कंडीशन में बाल झड़ने का कारण बाहरी प्रदूषण, गलत खानपान, तनाव लेना या केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हो सकता है. आपके कई उपायों के बाद भी बाल झड़ने बंद नहीं हो रहे हैं. ऐसे में आप यहां बताएं ज्योतिषीय उपाय अपना सकते हैं.

विज्ञापन

कुंडली में बाल झड़ने के योग कैसे बनते हैं?

ज्योतिष शास्त्र अनुसार, कुंडली में सूर्य के साथ ही मंगल, राहु और देवगुरु बृहस्पति के कमजोर होने पर भी बाल झड़ने लगते हैं. कुंडली में मंगल की खराब स्थिति बाल झड़ने का कारण बनती है. ऐसे ही राहु और बृहस्पति के कमजोर होने पर बालों के झड़ने की समस्या होती है. इन ग्रहों के कारण बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और व्यक्ति को गंजेपन का सामना करना पड़ता है. आप बालों को झड़ने से रोकने के लिए ज्योतिष शास्त्र में बताए उपायों को अपना सकते हैं.

विज्ञापन

बाल झड़ना रोकने के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय

कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए. आप तांबे के लोटे में जल लें और सुबह सूर्योदय के समय अर्घ्य दें.

आप बालों का झड़ना रोकने के लिए अपनी अनामिका उंगली में तांबे का छल्ला पहन सकते हैं. ऐसा करने से कुंडली में सूर्य और बुध की स्थिति मजबूत होती है.

विज्ञापन

सूर्य की स्थिति को बेहतर करने के लिए आप माण्किय रत्न धारण कर सकते हैं लेकिन इससे पहले किसी ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें.

राहु के कमजोर होने से भी बाल झड़ने लगते हैं. कुंडली में राहु को मजबूत करने के लिए आप “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ