Love Rashifal: सूर्य गोचर से पहले इन 3 राशियों की लव लाइफ में बढ़ेगी टेंशन, 2 का टूट सकता है दिल!

ग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे एक दिन पहले कुछ राशियों के प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा। अगर आप जानने को उत्सुक हैं कि रविवार का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपके हित में रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 13 अप्रैल 2025 का लव राशिफल। 

Love Rashifal 13 April 2025

लव राशिफल 13 अप्रैल 2025

14 अप्रैल 2025 को प्रात: काल ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य के इस बार गोचर करने से पहले 12 राशियों की जिंदगी में बदलाव आएंगे। जहां कुछ राशियों के लोगों के जीवन में प्रेम का स्तर बढ़ेगा तो कई जातकों का दिल दुखेगा। वैदिक पंचांग के मुताबिक, 13 अप्रैल 2025 को वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही हर्षण योग और वज्र योग बन रहा है। यदि आप जानना चाहते हैं कि सूर्य गोचर से एक दिन पहले किन-किन राशियों की लव लाइफ में भूचाल आ सकता है, तो इसके लिए पढ़ें 13 अप्रैल 2025 का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

जो लोग विवाहित हैं, उनके लिए रविवार का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आपका मूड रोमांटिक रहेगा। अपने दिन को खास बनाने के लिए आप साथी संग घूमने भी जा सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 10

विज्ञापन

वृषभ राशि

रिश्ता पक्का होने के कारण वृषभ राशि के जातकों का मूड अच्छा रहेगा। होने वाले साथी के साथ डेट पर जाने का प्लान भी बन सकता है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अपने संबंध पर वि‌शेष ध्यान देना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्यथा गुस्से के कारण बात बिगड़ सकती है।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 22

मिथुन राशि

रिश्ते में चल रही परेशानियां दोपहर बाद कुछ सुधरेंगी। लेकिन उससे पहले का समय कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। सिंगल जातक यदि अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं तो उन्हें रविवार को शाम होने से पहले अपने मन की बात बता दें।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 07

विज्ञापन

कर्क राशि

बीते कुछ समय से यदि आपका रिश्ता बिगड़ता जा रहा है, तो बातचीत से संबंधों में निखार आएगा। रविवार को अपने साथी को खुश करने के लिए आप कुछ प्लान करेंगे तो अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिसके बाद जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

शुभ अंक- 04

विज्ञापन

सिंह राशि

आप अपनी समझदारी से अपने रिश्ते को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे। उम्मीद है कि कपल के बीच चल रही परेशानियां काफी कम होंगी। सिंगल जातकों को सूर्य गोचर से पहले प्यार में सफलता नहीं मिलेगी।

शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

शुभ अंक- 13

कन्या राशि

पिछले दिनों यदि आपका अपने साथी से झगड़ा हुआ था तो वो रविवार को आपको शॉपिंग करने के लिए आपकी मनपसंद जगह पर लेकर जा सकते हैं। सिंगल लोगों को सूर्य गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय अपने काम पर फोकस करेंगे तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 09

विज्ञापन

तुला राशि

सूर्य गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण सिंगल लोगों का रिश्ता रविवार को तय नहीं होगा। बहुत दिनों बाद रात का डिनर आप अपने साथी के साथ किसी खास जगह पर करेंगे। डिनर करते-करते आप दोनों एक-दूसरे से मन की बात करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।

शुभ रंग- गोल्डन

विज्ञापन

शुभ अंक- 11

वृश्चिक राशि

सूर्य गोचर से पहले कपल के बीच नोक-झोंक होगी, जिसके कारण घर में तनाव का माहौल रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें इस समय अपनी भावनाओं पर काबू करना होगा। यदि किसी से प्यार करते हो तो इस वक्त उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में न बताएं।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 22

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के विवाहित और अविवाहित दोनों जातकों के ऊपर सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। अविवाहित जातक किसी पर भी जरूरत से अधिक विश्वास न करें। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अपनी भावनाओं पर काबू करना होगा। अन्यथा साथी की कड़वी बातों के कारण दिल टूट सकता है।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 15

मकर राशि

प्रेम जीवन से जुड़े जरूरी कदम उठाना इस वक्त सही नहीं रहेगा। सिंगल जातकों का रिश्ता सूर्य गोचर से पहले तय नहीं होगा। इसलिए बेवजह की बातों की टेंशन न लें।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 26

विज्ञापन

कुंभ राशि

सूर्य गोचर से पहले का समय कपल के हित में नहीं रहेगा। पुरानी बातें एक बार फिर रिश्ते को खराब करेंगी। यदि आपके बच्चे के रिश्ते की बात कहीं चल रही है, तो उसके लिए हां करना रविवार को सही नहीं रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 10

मीन राशि

सिंगल जातकों की शादी होने में अड़चन आ रही है, तो सूर्य गोचर के बाद परेशानियां समाप्त होंगी। लेकिन उससे पहले का समय अच्छा नहीं रहेगा। विवाहित कपल की लव लाइफ में चल रही समस्याएं बढ़ेंगी, जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ