---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: बुध की कृपा से इन 3 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, वैलेंटाइन डे से पहले 1 का टूटेगा दिल!

Love Rashifal: साल 2025 में 11 फरवरी को बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस बार बुध गोचर से 12 राशियों के प्रेम जीवन में बदलाव आएगा। चलिए जानते हैं वैलेंटाइन डे से पहले किन-किन राशियों को अपना सच्चा प्यार मिलेगा और किनके रिश्ते में दरार आएगी।

---खबर नीचे जारी है---

Love Rashifal 11 February 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध को शास्त्रों में खास स्थान प्राप्त है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 11 फरवरी 2025 को माघ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। साथ ही आयुष्मान और सौभाग्य योग बन रहा है। इसके अलावा मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर बुध की चाल भी बदलेगी। इस बार बुध कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

बुध गोचर के कारण जहां कुछ लोगों को अपना सच्चा प्यार मिलेगा, तो कुछ राशियों के जातकों का दिल वैलेंटाइन डे से पहले टूट भी सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि 11 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें मंगलवार का लव राशिफल।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

दोपहर तक का समय सामान्य रहेगा। लेकिन उसके बाद सोलमेट से मतभेद होना संभव है। सिंगल लोगों को कुछ समय और अपने प्यार का इंतजार करना पड़ेगा।

शुभ रंग- हरा

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 8

वृषभ राशि

वैलेंटाइन डे से पहले बुध की कृपा से सिंगल लोगों को उनका सच्चा प्यार मिल सकता है। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनके प्रेम जीवन में किसी पुरानी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। खासतौर पर शाम के समय साथी संग अनबन होने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 2

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

जीवन में सुकून और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता वैलेंटाइन डे से पहले बुध की कृपा से पक्का हो सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 6

कर्क राशि

सोमवार का दिन शादीशुदा और सिंगल दोनों लोगों के लिए यादगार रहेगा। जहां सिंगल जातकों को बुध की कृपा से अपना सच्चा प्रेम मिल जाएगा। वहीं मैरिड कपल के रिश्ते में आ रही परेशानियां कम होंगी और वो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 4

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

मंगलवार का दिन रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। वैलेंटाइन डे से पहले ब्रेकअप हो सकता है। वहीं जो लोग मैरिड हैं, उनके लिए भी ये दिन चुनौतियां लेकर आएगा। रिश्ते में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

शुभ रंग- सुनहरा

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 9

कन्या राशि

जो लोग अविवाहित हैं और उनके पिता लंबे समय से उनके लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें वैलेंटाइन डे से पहले मंगलवार को खुशखबरी मिल सकती है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनके जीवन में प्यार और समझ बना रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

किसी अनजान व्यक्ति के करण कपल के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है। यदि सही समय पर आपने अपने शब्दों पर काबू नहीं किया, तो ब्रेकअप होने की पूरी संभावना है। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उन्हें भी साथी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन में स्थिरता और शांति फिलहाल नहीं बनी रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति के कारण आपका साथी से झगड़ा हो सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके जीवन में इस समय किसी खास इंसान के आने की संभावना नहीं है।

शुभ रंग- पीला

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 9

धनु राशि

सिंगल लोगों को बुध देव की कृपा से अपना पहला प्यार जल्द मिल सकता है। वहीं जो लोग विवाहित हैं या रिलेशनशिप में हैं, वो आधे से ज्यादा दिन साथी संग बिताएंगे। शाम में कहीं घूमने जाने का मूड भी बन सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की उनके प्रेम से अनबन हो सकती है। इसके अलावा डिनर के लिए बाहर जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनके जीवन में इस समय कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। जिंदगी में संतुलन बना रहेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

यदि आप सिंगल हैं, तो उम्मीद है कि मंगलवार को आपको कोई प्रपोज कर सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद जातक और शादीशुदा कपल के लिए ये दिन खुशियां लेकर आएगा। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव कम होगा और साथी संग समय बिताने का मौका मिलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

किसी महिला की वजह से कपल्स के रिश्ते में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए साथी से बेवजह के वाद-विवाद करने से बचें। वहीं जो लोग हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं, उनके रिश्ते में सुधार होगा और प्रेम बढ़ेगा।

शुभ रंग- भूरा

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 2

ये भी पढ़ें- Numerology: किस साल शादी करना रहेगा शुभ? मूलांक से ऐसे लगाएं पता

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 10, 2025 12:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola