Love Rashifal: चंद्र गोचर का अप्रैल माह के पहले दिन 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें प्रेम राशिफल

अप्रैल माह के पहले दिन चंद्र देव राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपके हित में रहने वाला है या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 1 अप्रैल 2025 का लव राशिफल।

Love Rashifal 1 April 2025

लव राशिफल 1 अप्रैल 2025

ज्योतिष दृष्टि से अप्रैल का पहला दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन मन, माता, मनोबल और सुख के दाता चंद्र देव गोचर करेंगे। मंगलवार को दोपहर 4 बजकर 29 मिनट पर चंद्र देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह सवा दो दिन तक मौजूद रहेंगे। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही विष्कुम्भ योग और प्रीति योग बन रहा है।

विज्ञापन

मंगलवार को चंद्र गोचर, विष्कुम्भ योग और प्रीति योग का 12 राशियों की लव लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा। चलिए जानते हैं 1 अप्रैल 2025 का प्रेम राशिफल और मंगलवाल के दिन का शुभ अंक और रंग के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि

सोलमेट से झगड़ा होगा, जिसके कारण घर में तनाव का माहौल रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनकी कुंडली में विवाह का योग नहीं है। इसलिए जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

वृषभ राशि

कपल के बीच परेशानियां उत्पन्न होंगी। यदि आप अपने साथी से कोई बात छुपा रहे हैं, तो जल्द से जल्द उन्हें बता दें। इसके अलावा उनसे झूठ बोलने से बचें। जो लोग सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में मंगलवार को प्यार दस्तक नहीं देगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, वो अपने साथी और घरवालों के साथ समय बिताएंगे। शाम बाद डिनर करने के लिए बाहर जा सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनका रिश्ता उनके घरवाले तय कर सकते हैं। उम्मीद है कि 2025 में आपकी शादी हो जाएगी।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

कर्क राशि

बीते दिनों कपल के बीच झगड़ा हुआ था, तो मंगलवार को एक बार फिर बहस होने की संभावना है। बात ज्यादा न बिगड़ जाए। इसलिए उनसे पहले ही बात क्लीयर कर लें। जो लोग सिंगल हैं, उनकी कुंडली में विवाह का प्रबल योग है। जल्द शादी का रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

सिंह राशि

शादीशुदा कपल का झगड़ा हो सकता है, जिसकी एक वजह आप दोनों के बीच आपसी सामंजस्य की कमी होगी। इसलिए साथी से बेवजह की बात न करें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

ये दिन आपकी लव लाइफ के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। पार्टनर से झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण सिंगल लोगों को उनका सच्चा प्यार मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

तुला राशि

कपल की लव लाइफ पर चंद्र गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आपका अपने साथी से झगड़ा होगा। मंगलवार को यदि आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर जा रहे थे, तो कुछ समय के लिए ये प्लान कैंसिल हो सकता है। सिंगल लोगों को कुछ समय और अपने साथी का इंतजार करना होगा।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

विवाहित जातक अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। उनको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो सकती है। प्यार के मामले में ये दिन कपल के लिए सामान्य रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें मंगलवार को अपना सच्चा प्यार मिल सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता तय हुआ है, वो अपने साथी के साथ डेट पर जाएंगे। साथी के साथ बातचीत करने से आप दोनों को एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ पता चलेगा। शादीशुदा कपल का दिन बढ़िया रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

मकर राशि

जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए शादी का रिश्ता आएगा। उम्मीद है कि अगले साल तक आपकी शादी हो जाएगी। कपल के लिए ये दिन ठीक रहेगा। दोपहर बाद साथी संग कुछ सुनहरे पल बिताएंगे, जिससे अच्छा महसूस होगा।

शुभ रंग- बैंगनी

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि

विवाहित कपल का दिन बढ़िया रहेगा। साथी से अनबन चल रही है, तो टेंशन दूर होने की संभावना है। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनका रिश्ता उनके प्यार से तय हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

मीन राशि

यदि आपको बात-बात पर गुस्सा करने की आदत है, तो इसको कंट्रोल करने का प्रयास करें। अन्यथा आपका पार्टनर आपसे दूर होता चला जाएगा। उम्मीद है कि मंगलवार को आपका अपने साथी से झगड़ा होगा।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ