Lord Hanuman: अष्ट सिद्धि, शक्ति और भक्ति के शक्तिशाली देवता हनुमान जी महाराज है। हनुमान जी महाराज की पूजा पूरे विश्व में होती है। हनुमान जी महाराज अपनी शक्तियों और श्री राम जी के प्रति समर्पण दोनों के लिए जानें जाते हैं। मान्यता है कि जो जातक हनुमान जी को प्रसन्न करते हैं उन्हें उनकी शक्तियां प्राप्त होती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से भगवान हनुमान जी अपने भक्तों पर तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि के साथ ही खुशहाली भी आती है। तो आज इस खबर में हनुमान जी को प्रसन्न करने के 5 शक्तिशाली उपायों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ, मंगलवार को लाल रंग का कपड़ा पहनना, मंदिरों में जाना, योग ध्यान करते समय भगवान श्री राम नाम का जाप करना, हनुमान चालीसा का पाठ करना और हनुमान जी के मंत्रों का जाप कर सकते हैं। तो आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- दिसंबर में कब है चंपा षष्ठी का व्रत, जानें शुभ तिथि व पूजा विधि
भगवान हनुमान जी को प्रसन्न करने के 5 शक्तिशाली उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले विधि-विधान से पूजा करें। उसके बाद मंत्रों का पाठ करें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक मंगलवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कर हनुमान जी की पूजा करते हैं। उन्हें हनुमान जी की शक्तिशाली ऊर्जा प्राप्त होती है। साथ ही व्यक्ति के अंदर शक्ति, साहस और जुनून आ जाते हैं।
यदि आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पूजा में प्रसाद या मिठाई के तौर पर लड्डू या बेसन की बर्फी अर्पित कर सकते हैं। माना जाता है कि इन चीजों को अर्पित करने से हनुमान जी बेहद प्रसन्न होते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान मंदिरों में जाकर अपना भक्ति व्यक्त करें। साथ ही उनकी आराधना करें। माना जाता है इस तरह के उपाय करने से हनुमान जी महाराज अति प्रसन्न होते हैं।
जो जातक योग और ध्यान करते समय श्री राम जय राम जय जय राम का जाप करते हैं, तो इससे भगवान हनुमान बेहद प्रसन्न होते हैं। साथ ही जातक को आध्यात्मिक शक्ति भी प्रदान करते हैं।
यह भी पढ़ें- मंत्र जाप करने के क्या-क्या हैं लाभ, जानिए यहां
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines