singh rashi

Video: सिंह राशि के लिए रक्षक बनेंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल 2026?

Leo Horoscope 2026: केतु ग्रह सिंह राशि वालों के लिए कुछ ऐसा करने वाले हैं कि, इनके लिए देवगुरु बृहस्पति रक्षक का काम करेंगे. सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति क्या रहने वाली है इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Leo Horoscope 2026: सिंह राशि में इस समय केतु की स्थिति चल रही है. केतु का काम मानसिक तनाव देना है. अगर राशि में केतु हो तो व्यक्ति के दिमाग में उलझन होती है. गर्दन के ऊपर की केतु का प्रभाव होता है. 5 दिसंबर 2026 तक केतु की स्थिति से सिंह राशि वाले परेशान हो सकते हैं. ऐसे में आपको सावधान रहना होगा. इस स्थिति में देवगुरु बृहस्पति आपके लिए रक्षक ग्रह रहेंगे. 2 जून 2026 तक गुरु के प्रभाव से सिंह राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे.

विज्ञापन

इस समय आपकी शादी पक्की हो सकती है. 2026 में बुध ग्रह आपके लिए लाभकारी होंगे. कारोबार और आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा. शुक्र ग्रह आपके लिए शुभ रहेंगे. आपको वाहन को सुख मिलेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. राहु-केतु के कारण मामूली अस्थिरत बनी रह सकती है. मंगल के प्रभाव से आपको नुकसान हो सकता है. आपको इससे सावधान रहना होगा. शनि, सूर्य, चंद्रमा और राहु सिंह राशि वालों के लिए अशुभ ग्रह रहेंगे. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ