---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Labh Drishti Yog 2026: बुध-शनि का लाभ दृष्टि योग इन 5 राशियों को करेगा मालामाल, खूब बरसेगा पैसा

Labh Drishti Yog 2026: बुध और शनि के एक दूसरे से 60 डिग्री पर होने से लाभ दृष्टि योग बनेगा. यह शुभ योग 19 जनवरी 2026, दिन सोमवार को बनेगा. बुध-शनि का यह लाभ दृष्टि योग कई राशियों के लिए शुभ होगा. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

Labh Drishti Yog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 19 जनवरी 2026, दिन सोमवार को बुध और शनि ग्रह दोनों एक दूसरे से 60 डिग्री पर मौजूद होंगे. इससे लाभ दृष्टि योग का निर्माण होगा. बुध और शनि सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर लाभ दृष्टि योग का निर्माण करेंगे. यह शुभ योग रशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. लाभ दृष्टि योग के परिणाम से 5 राशियों को तगड़ा लाभ होगा. इन 5 राशियों के लिए समय बहुत ही लाभकारी रहने वाला है. चलिए लाभ दृष्टि योग से किन राशियों को लाभ होगा इसके बारे में जानते हैं.

वृषभ राशि

आर्थिक तौर पर वृषभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और निवेश से लाभ मिलेगा. कारोबार में मुनाफा होगा. कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आपको इससे लाभ अवश्य होगा.

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों पर लाभ दृष्टि योग का सकारात्मक परिणाम पड़ेगा. आपको फायदा होगा. अटके हुए काम पूरे होंगे और सरकारी काम में सफलता मिलेगी. व्यापार में तगड़ा फायदा होगा. कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है.

ये भी पढ़ें – Mauni Amavasya Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या पर माघ मेले में आस्था का जनसैलाब, संगम तट पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को बुध और शनि के लाभ दृष्टि योग से फायदा होगा. आपके भाग्य के द्वार खुलेंगे और आमदनी बढ़ेगी. पिता की ओर से आपको संपत्ति का लाभ मिल सकता है. कोई पुराना विवाद समाप्त होगा. सेहत से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है.

धनु राशि

लाभ दृष्टि योग से धनु राशि के लोगों को लाभ होगा. आपके मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आपको सामाजिक कार्य में सफलता मिलेगी. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे.

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. आपको इस योग से लाभ मिलेगा. विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं. लंबे समय से अचके हुए कार्य पूरे होंगे. व्यापार में लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 18, 2026 01:00 PM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola