Mauni Amavasya Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या पर माघ मेले में आस्था का जनसैलाब, संगम तट पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mauni Amavasya Magh Mela 2026: आज माघ मेले का तीसरा प्रमुख स्नान है. मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम तट पर श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है. प्रयागराज माघ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है.

मौनी अमावस्या पर माघ मेले में आस्था का जनसैलाब

Photo Credit- News24GFX

Mauni Amavasya Magh Mela 2026: आज 18 जनवरी 2026, दिन रविवार को मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सुबह से ही प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही है. माघ मेले में संगम तट पर श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है. प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8 बजे तक प्रयागराज में 1 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. प्रशासन को उम्मीद है कि, आज करीब 3 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज में गंगा स्नान के लिए आ सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रह्म मुहूर्त में आस्था की डुबकी

लाखों की संख्या में श्रद्धालु सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर चुके है. सुबह 4 बजे तक करीब 50 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगा ली थी. प्रयागराज माघ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उम्मीद से ज्यादा है. बता दें कि, भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हुए हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यूपी एटीएस की गश्ती टीम माघ मेले में तैनात की गई है. भीड़ को देखते हुए पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ स्नान घाट पर मौजूद रहे.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रयागराज में माघ मेले के तीसरे प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर पहुंच रहे हैं. यह ड्रोन वीडियो प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर चल रहे माघ मेले से है.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कड़े इंतजाम

प्रयागराज डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि, “मौनी अमावस्या का स्नान शुरू हो चुका है. श्रद्धालुओं ने 12 बजे से ही स्नान करना शुरू कर दिया है. लोगों में काफी उत्साह है और भारी संख्या में लोग आ रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग स्नान कर चुके और श्रद्धालु स्नान के लिए आ रहे हैं”.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ