Kumbh Sankranti: सूर्य ने किया कुंभ राशि में प्रवेश, भर जाएगी इन 5 राशियों की धन की झोली!

Kumbh Sankranti: 12 फरवरी, 2025 की रात में 10 बजकर 3 मिनट पर सूर्य मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि गोचर कर चुके हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य का यह गोचर 5 राशियों के जातकों के करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति रिश्ते और स्वास्थ्य बेहद सकारात्मक प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

surya-gochar-kumbh-rashi

Kumbh Sankranti: बुधवार 12 फरवरी, 2025 की रात में 10 बजकर 3 मिनट पर सूर्य ने राशि परिवर्तन किया और वे मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि गोचर कर चुके हैं। कुंभ राशि शनि ग्रह की मूल त्रिकोण राशि हैं। ग्रहों के राजा सूर्य का शनि की राशि में गोचर से देश-दुनिया, प्रकृति, मौसम समेत सभी राशियों पर व्यापक और गहरा असर होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, राशियों पर इस गोचर का प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों हो सकते हैं। बता दें कि कुंभ राशि में सूर्य गोचर को ‘कुंभ संक्रांति’ कहते हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि में सूर्य गोचर का ज्योतिष महत्व

सूर्य आत्मा, नेतृत्व, शक्ति और आत्मविश्वास का कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं, वहीं शनि अनुशासन, कर्म, न्याय और मेहनत के कारक ग्रह हैं। ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार, सूर्य और शनि का आपस में पिता-पुत्र का संबंध है। यह गोचर जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित कर सकता है, जैसे कि करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति रिश्ते और स्वास्थ्य। कुछ राशियों के जातकों को इस दौरान करियर में सफलता मिल सकती है। उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं और उनके कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है। वे अपने लक्ष्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और तनाव से दूर रह सकते हैं। यह गोचर कुछ जातकों के रिश्तों के लिए भी अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, जो विभिन्न राशियों को अलग-अलग तरीकों से प्रभावित करती है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। उनकी आय में वृद्धि हो सकती है और उन्हें नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं। वे अधिक ऊर्जावान और उत्साहित महसूस कर सकते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

सूर्य का यह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं। करियर में उन्नति होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे व्यवसाय का विस्तार संभव है। वरिष्ठों का सम्मान करें और उनके अनुभव का लाभ उठाएं। नए निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

वृषभ राशि

करियर में प्रगति: सूर्य का यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में प्रगति लाएगा। उच्च पद की प्राप्ति के योग हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी और विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शत्रुओं और प्रतिद्वंद्वियों पर विजय प्राप्त करेंगे और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित व्यायाम करें। नियमित रूप से सूर्य को अर्घ्य दें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर व्यावसायिक सफलता लाएगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगे। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से विचार करें। परिवार के साथ समय बिताएं और उनके साथ अपनी खुशियां साझा करें।

सिंह राशि

सूर्य का यह गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए नए संबंधों का निर्माण करेगा। नौकरी में नए अवसर आएंगे और नौकरी में नए और बेहतर मौके मिलेंगे। धन लाभ से संतुष्टि मिलेगी और बचत भी होगी। नए लोगों से मिलते समय विनम्र रहें और अपने नेटवर्क का विस्तार करें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और अनावश्यक खर्चों से बचें।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी। व्यापार में मुनाफा होगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। धन के मामलों में समझदारी से काम लें और निवेश के अवसरों का लाभ उठाएं। साझेदारों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें और उनकी राय का सम्मान करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ