Kumbh Sankranti 2025: कुंभ संक्रांति से पहले 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, बिगड़ेगा घर का बजट!

Kumbh Sankranti 2025: सूर्य देव जिस दिन कुंभ राशि में गोचर करेंगे, उसी तिथि पर कुंभ संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं कुंभ संक्रांति की सही तिथि और समय के बारे में। इसी के साथ आपको उन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनके जातकों की मुश्किलें संक्रांति से पहले बढ़ सकती हैं।

Kumbh Sankranti 2025

पैसों की कमी से जीना होगा मुहाल!

Kumbh Sankranti 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए कुंभ संक्रांति की तिथि का खास महत्व है, जिस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। साथ ही पवित्र नदियों में स्नान और दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से कुंभ संक्रांति का दिन महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव मकर राशि में से निकलकर कुंभ में प्रवेश करते हैं, तो उस दिन कुंभ संक्रांति मनाई जाती है। चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन कुंभ संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिनके जीवन में संक्रांति से पहले भूचाल आने की संभावना है।

विज्ञापन

2025 में कब है कुंभ संक्रांति?

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, नए साल में 12 फरवरी को देर रात 10 बजकर 3 मिनट पर सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 12 फरवरी 2025 को कुंभ संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। 12 फरवरी 2025 को कुंभ संक्रांति का पुण्य काल दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 09 मिनट तक है। जबकि महा पुण्य का समय दोपहर में 04 बजकर 18 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 09 मिनट तक है।

विज्ञापन

कुंभ संक्रांति का राशियों पर नेगेटिव असर

मिथुन राशि

कुंभ संक्रांति से पहले मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को नए प्रोजेक्ट्स में सफलता नहीं मिलेगी। घर में नई जिम्मेदारियां मिलने से शादीशुदा जातकों का तनाव बढ़ेगा। अविवाहित जातकों की दोस्तों से अनबन होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में उन्नति-प्रमोशन का योग इस समय नहीं है। पुरानी बीमारी का दर्द मिथुन राशि के जातकों को फरवरी माह में परेशान करेगा।

धनु राशि

मिथुन के अलावा धनु राशि के जातकों के ऊपर भी सूर्य के इस गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को पुराने निवेश से मन-मुताबिक मुनाफा नहीं होगा, जिसकी वजह से भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी। कोई महत्वपूर्ण सौदे के पूरे न होने के कारण कारोबारियों को आर्थिक नुकसान होगा। त्वचा से संबंधित कोई रोग धनु राशि के जातकों को परेशान कर सकता है। जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उनके लिए ये महीना सही नहीं रहेगा। शादी से पहले की कुछ बातों पर कपल्स का झगड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

कुंभ संक्रांति से पहले मीन राशि के जातकों के जीवन में परेशानियां बनी रहेंगी। इस समय नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की संभावना कम है। बिजनेस पार्टनर से मीन राशि के जातकों का टकराव हो सकता है, जिसका असर कामकाज पर भी पड़ेगा। मेहनत का पूरा फल न मिलने के कारण छात्रों के मनोबल में गिरावट आएगी। कर्ज लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है। परिवारवालों के बीच खटपट होने की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ