ग्रहों के राजा सूर्य मई में 3 बार बदलेंगे अपनी चाल, इन 5 राशियों को करियर-कारोबार से बनाएंगे मालामाल

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, मई माह में सूर्य ग्रह 3 बार अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों के स्वामी इन 3 गोचरों से 5 राशियों के करियर-कारोबार में तरक्की होगी और वे मालामाल बन सकते हैं। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

surya-gochar-2025-horoscope

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा के कारक और स्वामी ग्रह हैं। ज्योतिष मान्यता है कि किसी जातक की आत्म-शक्ति, नेतृत्व क्षमता, सफलता और सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति में सूर्य का योगदान सबसे अधिक होता है। सूर्य ग्रह अभी अपनी उच्च राशि मेष और भरणी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं।

विज्ञापन

मई में कब-कब अपनी चाल बदलेंगे सूर्य

ज्योतिष गणना के मुताबिक मई माह में सूर्य ग्रह 3 बार अपनी चाल बदलेंगे।

विज्ञापन
  • रविवार 11 मई, 2025 को दोपहर 1:26 बजे सूर्यदेव कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके स्वामी वे स्वयं हैं।
  • बृहस्पतिवार 15 मई, 2025 को रात 12:20 बजे सूर्य राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
  • रविवार 25 मई 2025, को सुबह 9:40 बजे सूर्य कृत्तिका के निकल रोहिणी नक्षत्र में विराजमान होंगे।

सूर्य की चाल परिवर्तन का राशियों पर असर

जब सूर्य अपनी स्थिति बदलता है, तो यह सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डालता है। मई में सूर्य के तीन गोचर से 5 विशेष राशियों को करियर और व्यापार में जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना है। यह समय सही निर्णय लेने, अवसरों को पहचानने और अपने करियर को नई दिशा देने के लिए उत्तम है। आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिन पर इस गोचर का सबसे ज्यादा सकारात्मक असर पड़ेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

सूर्य के 3 गोचर से मेष राशि के जातकों के लिए मई का महीना बेहद खास साबित हो सकता है। आपके करियर और प्रोफेशनल ग्रोथ के लिहाज से अत्यंत शुभ रहेगा। सूर्यदेव की अनुकूल चाल आपके आत्मबल को बढ़ाएगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। जॉब कर रहे लोगों को बॉस और उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। वहीं, नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छा अवसर मिल सकता है। वहीं, बिजनेस करने वालों के लिए यह महीना अच्छा मुनाफा देने वाला रहेगा। बिजनेस का विस्तार भी हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी स्वयं भगवान सूर्य हैं, इसलिए सूर्य के चाल परिवर्तन का सीधा और गहरा प्रभाव इस राशि पर पड़ेगा। मई में सूर्य की स्थिति सिंह जातकों को नेतृत्व की नई भूमिकाएं दिला सकती है। जो लोग पब्लिक रिलेशन, राजनीति या प्रशासन में हैं, उनके लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। क्योंकि, आपके नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होने के प्रबल योग है। फाइनेंशियल ग्रोथ के लिए भी सूर्य का यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आपके सामाजिक कामों से आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर करियर में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे और नेटवर्किंग के माध्यम से नई डील्स मिल सकती हैं। बिजनेस करने वालों को खासकर विदेश से लाभ या नया क्लाइंट मिलने के संकेत हैं। विदेशी संपर्कों से लाभ होगा और आपके काम का विस्तार विदेशों में हो सकता है। जो लोग किसी भी प्रकार की कला से जुड़े हैं, वे लाभ में रहेंगे। क्रिएटिव फील्ड में तरक्की हो सकती है। पुराने प्रोजेक्ट्स में भी नई गति आएगी, जो अच्छा लाभ दे सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय मेहनत का फल मिलने वाला है। सूर्य की स्थिति आपकी राशि के करियर भाव को बल प्रदान कर रही है। यह समय नई ज़िम्मेदारियां संभालने का है और इनमें आप सफल भी रहेंगे। बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ हो सकता है। करियर में स्थिरता आने से जीवन में स्थिरता आएगी। वहीं, जिम्मेदारियों में वृद्धि के साथ सफलता भी मिलेगी। आपके लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट्स में प्रगति आने से धन की आमद बढ़ने के योग हैं।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों को सूर्य की यह चाल आत्मविश्वास और मानसिक स्पष्टता प्रदान करेगी। जो लोग फ्रीलांसिंग, रचनात्मक कार्य या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने से करियर में नई दिशा मिलने के योग हैं। कोई पुराना संपर्क नए अवसर दिला सकता है। सरकारी नौकरी के क्षेत्र में सफलता होने के योग बन रहे हैं। वहीं प्राइवेट जॉब में भी नया जॉब ऑफर मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ