---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kendra Yog Rashifal: जुलाई का अंतिम केंद्र योग खोलेगा इन 4 राशियों के लिए तरक्की के रास्ते, शुक्र-मंगल संयोग से बरसेगा धन

Kendra Yog Rashifal: 29 जुलाई को बनने वाला शुक्र-मंगल का केंद्र योग 4 राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. इस योग से तरक्की, धन लाभ, नई जिम्मेदारियां और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Kendra Yog Rashifal: ज्योतिष में केंद्र योग तब बनता है, जब दो ग्रह एक-दूसरे से करीब 90 डिग्री की दूरी पर होते हैं. इसे समकोण योग भी कहते हैं. इस योग को बदलाव और प्रगति देने वाला अहम योग माना गया है. इससे करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलते हैं, इनकम बढ़ जाती है और रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं. अनेक जातकों को उनकी कुंडली की अनुकूलता के अनुसार, नई जिम्मेदारियां, अच्छी पहचान और आर्थिक लाभ भी मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई 2026 महीने का अंतिम केंद्र योग 29 जुलाई को बन रहा है, जिसे शुक्र और मंगल बना रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र-मंगल के इस शुभ योग से जातकों को नई साझेदारी, नए संपर्क और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिल सकता है. इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से लोगों के लिए यह समय प्रॉपर्टी, वाहन या अन्य सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि हो सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए तरक्की के रास्ते खुलने से धन की बारिश हो सकती है?

वृषभ राशि

शुक्र वृषभ राशि के स्वामी ग्रह हैं. इसलिए यह केंद्र योग इन राशि के लोगों के लिए खास साबित हो सकता है. करियर में लंबे समय से चली आ रही रुकावट दूर हो सकती है. ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. सीनियर अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. बिजनेस में नया ग्राहक जुड़ सकता है. रुका हुआ पेमेंट मिलने की संभावना है. इनकम का नया सोर्स भी बन सकता है. किसी बड़ी खरीदारी की योजना पूरी हो सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. लव रिलेशनशिप में भरोसा मजबूत होगा. सामाजिक दायरा बढ़ेगा. भविष्य की प्लानिंग पर काम शुरू हो सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: बिना कुछ किए भी दूसरों का ‘क्रश’ बन जाते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, जानें अंक ज्योतिष का छिपा सच

सिंह राशि

शुक्र-मंगल का यह योग सिंह राशि के जातकों की पहचान और प्रभाव को बढ़ाने का काम करेगा. नौकरी में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. प्रमोशन या नई भूमिका मिलने के योग हैं. बिजनेस में बड़ा फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसका लाभ आगे भी मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. फैमिली के साथ अच्छा समय बीतेगा. घर में शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है. प्रॉपर्टी से जुड़ी खबर राहत दे सकती है. कॉन्फिडेंस पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा. हर कदम सोच-समझकर उठाएं. सफलता आपके साथ रह सकती है.

---विज्ञापन---

तुला राशि

शुक्र का प्रभाव तुला राशि के जातकों की राशि पर बेहद शुभ परिणाम दे सकता है, क्योंकि शुक्र इसके भी स्वामी हैं. करियर में नया अवसर मिल सकता है. इंटरव्यू देने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में नई साझेदारी बनने के योग हैं. पुराने संपर्क फायदा पहुंचा सकते हैं. धन की आमद बढ़ सकती है. बचत पर ध्यान रहेगा. खर्च भी कंट्रोल में रहेंगे. रिश्तों में मिठास आएगी. जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा. किसी यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं. नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा. खेल-कूद में रुचि बढ़ने से लाभ होगा. आने वाले महीनों की मजबूत नींव तैयार हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पति-पत्नी के ‘गुप्त कर्तव्य’ क्या हैं, जानें सक्सेसफुल मैरिड लाइफ के 5 जरूरी नियम

---विज्ञापन---

धनु राशि

यह केंद्र योग धनु राशि के जातकों के लिए नई शुरुआत का संकेत दे सकता है. लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है. कारोबार में विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी. निवेश से जुड़ा फैसला लाभ दे सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. दोस्तों के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. यात्रा से नए अवसर मिलेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है. आपकी बातों का असर लोगों पर साफ दिखाई देगा.

मकर राशि

शुक्र-मंगल का यह योग मकर राशि के लिए मेहनत का फल लेकर आ सकता है. करियर में स्थिरता बढ़ेगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. टीम में आपकी भूमिका मजबूत होगी. बिजनेस में मुनाफा बढ़ने की प्रबल संभावना है. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं. धन का प्रवाह पहले से बहुत बेहतर रहेगा. घर या वाहन से जुड़ी योजना आगे बढ़ सकती है. परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. लाइफ पार्टनर का सहयोग हर फैसले में मिलेगा. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. मानसिक तनाव कम होगा. आने वाला समय आपके लिए नई उपलब्धियों का रास्ता खोल सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Hindu Marriage Rules: क्या सच में एक स्त्री के 4 पति होते हैं? विवाह से पहले कन्या पर किसका अधिकार? जानें शास्त्रों का रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 20, 2026 06:07 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola