Numerology Personality Traits: आपने अनेक बार किसी न किसी को देखकर सोचा होगा या नोटिस किया होगा कि ये आदमी बिना कुछ किए भी इतना अट्रैक्टिव कैसे लग रहा है? न कोई दिखावा, न लोगों को इंप्रेस करने की कोशिश, फिर भी हर कोई इसे ही नोटिस करता है. आपको बता दें कि अंक ज्योतिष में ऐसे कुछ खास मूलांकों का जिक्र किया गया. इसके अनुसार, कुछ खास तारीखों में जन्मे लोगों में ऐसा ‘नैचुरल चार्म’ पाया जाता है, जिनकी मौजूदगी, बात करने का अंदाज और व्यवहार लोगों का ध्यान आसानी से अपनी ओर खींच लेता है. आइए जानते हैं, किन मूलांक वालों के बारे में ये बातें सच हैं?
मूलांक 6 – ग्लैमर का जादू
अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लोगों का मूलांक 6 है यानी 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे हैं, इन लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है. इसलिए इन्हें आकर्षक व्यक्तित्व का मालिक माना जाता है. इनका स्टाइल, मुस्कान और बातचीत का तरीका लोगों पर जल्दी असर छोड़ता है. ये बिना ज्यादा कोशिश किए भी जहां जाते हैं, अपनी अलग पहचान बना लेते हैं. कई लोग इनकी ओर अपने आप खिंचे चले आते हैं.
मूलांक 3 – मस्ती का पुतला
किसी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोग यानी जिनका मूलांक 3 है, को मस्ती का पुतला कहा जाता है. बृहस्पति के प्रभाव वाले ये लोग खुशमिजाज और आत्मविश्वासी माने जाते हैं. इनका सेंस ऑफ ह्यूमर और पॉजिटिव सोच लोगों को खूब पसंद आती है. ये माहौल को हल्का और मजेदार बना देते हैं. इनके साथ समय बिताने वाले लोग अक्सर इन्हें याद रखते हैं और दोबारा मिलना पसंद करते हैं.
मूलांक 5 – हाजिरजवाबी के धनी
किसी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोग यानी जिनका मूलांक 3 है, ये लोग बुध ग्रह के प्रभाव से तेज दिमाग और हाजिरजवाब माने जाते हैं. इन्हें बातचीत करना अच्छी तरह आता है. इनकी फ्रेंडली नेचर और मुस्कान लोगों का दिल जीत लेती है. ये अपनी बातों से माहौल को सहज बना देते हैं, इसलिए लोग इनकी कंपनी पसंद करते हैं.
मूलांक 2 – आंखों में कशिश
अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लोगों का मूलांक 6 है यानी 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे हैं, वे चंद्रमा के प्रभाव वाले लोग हैं, जो शांत, भावुक और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं. ये कम बोलते हैं, लेकिन इनकी आंखों और व्यक्तित्व में अलग आकर्षण माना जाता है. लोग इनके साथ रहकर अपनापन महसूस करते हैं और अनजाने में ही इनकी तरफ खिंचे चले आते हैं.
क्या आपकी तारीख भी है इनमें?
यदि आपका जन्म भी इन तारीखों में हुआ है, तो अंक ज्योतिष के अनुसार आपके अंदर भी ऐसा नैचुरल आकर्षण हो सकता है. हालांकि किसी भी व्यक्ति की पहचान सिर्फ जन्मतिथि से तय नहीं होती. आपका आत्मविश्वास, व्यवहार और दूसरों के प्रति सम्मान ही आपकी असली ताकत है. यही गुण आपको सबसे अलग और यादगार बनाते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.