---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर बने 3 अद्भुत संयोग से 3 राशियों को होगा महालाभ, वैवाहिक संबंधों में बढ़ेगी मिठास!

Karwa Chauth: साल 2024 में 20 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन तीन अद्भुत संयोग बन रहे हैं। चलिए जानते हैं इस पावन दिन कौन-कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं और उससे किन-किन राशियों के जातकों को लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

Karwa Chauth 2024: सुहागन महिलाओं के लिए करवा चौथ के व्रत का खास महत्व है। ये व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। शादीशुदा महिलाओं के अलावा कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा पार्टनर पाने के लिए ये व्रत रखती हैं। हालांकि करवा चौथ का व्रत काफी कठिन होता है, क्योंकि ये निर्जला उपवास होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल ये व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा।

वैदिक ज्योतिष की गणना के मुताबिक, इस साल करवा चौथ के दिन तीन अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इस शुभ दिन व्यतिपात योग और बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा एक साथ गजकेसरी राजयोग, शश राजयोग और महालक्ष्मी राजयोग यानी तीन राजयोग बन रहे हैं। ऐसे में इस खास दिन सच्चे मन से देवी-देवताओं की आराधना करने से साधक के जीवन में चल रही समस्याएं जल्द समाप्त हो जाएंगी। साथ ही रिश्तों में भी मिठास बनी रहेगी। आइए जानते हैं वो तीन लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनके जातकों का भाग्य करवा चौथ के दिन चमक सकता है।

---विज्ञापन---

अद्भुत संयोग का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

करवा चौथ पर बन रहे 3 अद्भुत संयोग के प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों के जीवन में चल रही परेशानियों का अंत हो जाएगा। एकाग्रता शक्ति बढ़ने के साथ-साथ व्यवहार में मिठास बनी रहेगी। इसके अलावा बौद्धिक क्षमता में विस्तार होने की संभावना है। हर काम में भाग्य का साथ मिलने के कारण समय से जरूरी काम पूर्ण हो जाएंगे। परिवारवालों के बीच यदि अनबन चल रही है, तो मतभेद दूर होने की पूरी संभावना है। वहीं जिन लड़कियों को अपने लिए एक योग्य वर की तलाश है, उनकी खोज भी जल्द पूरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Shani Shukra Yuti: 28 जनवरी के बाद 5 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, शनि-शुक्र का मिलन रहेगा कष्टकारी!

---विज्ञापन---

सिंह राशि

करवा चौथ का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। महिला जातकों को हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे वो जल्द अपने जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। छात्रों को स्कॉलरशिप मिल सकती है, जिसके कारण उनका विदेश में मनचाहे कॉलेज में पढ़ने का सपना सच हो सकता है। शादीशुदा जातकों के ऊपर मां करवा की कृपा बनी रहेगी, जिससे पति संग चल रहा मनमुटाव दूर होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बेहद खास रहेगा। शुभ योग के निर्माण से सभी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इसके अलावा रुके हुए कार्य भी जल्द पूर्ण होंगे। घर व परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सुहागन महिलाओं को पति का भरपूर प्यार और साथ मिलेगा, जिससे आने वाले दिन यादगार रहेंगे। देवी करवा की विशेष कृपा से इस राशि के जातकों की कोई पुरानी इच्छा भी पूरी हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2024: इन 3 राशियों की खुल गई किस्मत! अपने ही नक्षत्र में हुआ सूर्य गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 14, 2024 08:16 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola