शनिवार को करें काले तिल के अचूक उपाय, राहु, केतु और शनि के दुष्प्रभावों से मिलेगी मुक्ति

Kale Til Ke Upay

Kale Til Ke Upay

Kale Til Ke Upay: काले तिल सिर्फ खाने के ही काम नहीं आते हैं, बल्कि इसके कुछ ज्योतिष उपाय भी किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काले तिल खाने के साथ ही जीवन में भी स्वाद बढ़ाने का काम करता है। आज इस खबर में काले तिल से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिसे करने के बाद आपकी किस्मत बदल सकती है। तो आइए काले तिल के उपायों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काले तिल का उपयोग धार्मिक कार्यों के साथ ही पूर्णिमा, अमावस्या के दिन काले तिल का प्रयोग किया जाता है। इस दिन तर्पण और दान का कार्य होता है। मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि के दिन काले तिल का दान करने से कई सारे लाभ होते हैं। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काले तिल के दान को बहुत ही शुभ माना गया है। इस षटतिला पर्व के दिन भगवान श्री हरि को भोग के रूप में काले तिल के लड्डू अर्पित करने से बहुत लाभ मिलता है। इसके साथ ही इसका प्रयोग कई चमत्कारी उपायों को करने के लिए भी किया जाता है। तो आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

काले तिल के चमत्कारी उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में शनि, राहु और केतु के अशुभ प्रभाव पड़ते हैं, तो इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव से कारोबार और करियर में कई तरह की समस्याएं होने लगती है। ज्योतिष शास्त्र में इन दोषों को दूर करने के लिए सोमवार और शनिवार के दिन जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इस तरह के उपाय करने से कुंडली से काल सर्प दोष, राहु दोष, केतु और शनि दोष का प्रभाव खत्म हो जाता है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि व शांति का भी प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ