---विज्ञापन---

ज्योतिष

Shani Gochar: शनि के गुरु के नक्षत्र में जाने से 5 राशियों की मौज, 2025 से चमकेगा भाग्य!

Shani Gochar 2025: नए साल से पहले 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। 27 नक्षत्रों में से 25वें नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में शनि ग्रह प्रवेश करने वाले हैं, आइए जानते हैं वो 5 राशियां कौन सी हैं?

Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रहों में सबसे गुस्से वाले, कर्म के अनुसार फल देने वाले और न्याय प्रिय ग्रह शनि हैं। समय-समय पर शनि ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। साल 2025 में करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वर्तमान में मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान हैं और 2025 में इस राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ये परिवर्तन 29 मार्च 2025 को होगा, लेकिन इससे पहले साल 2024 के आखिरी दिनों में कर्मफल दाता शनि नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। ऐसे में नए साल से पहले 12 राशियों में से 5 राशियों की किस्मत चमका सकते हैं।

शनि नक्षत्र परिवर्तन (Shani Nakshatra Parivartan)

न्यायाधीश और कर्मफल दाता शनि नए साल 2025 से पहले नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 25 वें नक्षत्र में शनि ग्रह प्रवेश करने वाले हैं। 27 दिसंबर शुक्रवार को शनि ग्रह द्वारा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया जाएगा। वर्तमान में शतभिषा नक्षत्र में शनि ग्रह विराजमान हैं। आइए जानते हैं शनि नक्षत्र परिवर्तन से किन 5 राशियों को फायदा ही फायदा होने वाला है?

---विज्ञापन---

मेष राशि

Aries

शनि द्वारा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने पर मेष राशि के लोगों को लाभ हो सकेगा। नए साल से पहले इस राशि के लोगों के लिए कोई गुड न्यूज सामने आ सकती है। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बिता सकेंगे। मेहनत के साथ कार्य में सफलता हासिल कर सकेंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकेगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे हो सकेंगे।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

Gemini

शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना मिथुन राशि के लिए अच्छा साबित हो सकेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। अगर कुछ नया करने का सोच रहे हैं तो आपके समय अच्छा है, सोचा जा सकता है। व्यापार में उन्नति मिल सकती है। शनि की कृपा आप पर खास बनेगी। नए साल से पहले नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shani Budh Yuti 2025: नए साल से 3 राशियों पर मेहरबान शनि-बुध ग्रह!

कन्या राशि

Virgo

---विज्ञापन---

कर्मफल दाता शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जल्द प्रवेश करेंगे, जो कन्या राशि के लिए उत्तम साबित हो सकेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। काम की तारीफ हो सकेगी। आपसी संबंध में सुधार आ सकेगा। अटके हुए पैसे वापस मिल सकेंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास पहले से अच्छा हो सकेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मकर राशि

Capricorn

---विज्ञापन---

शनि द्वारा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से मकर राशि को लाभ हो सकेगा। जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। सेहत पहले से बेहतर हो सकेगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। बिजनेस के मामले में समय अच्छा रहेगा। घर या वाहन खरीदने का सोच रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि

Aquarius

---विज्ञापन---

कुंभ राशि के लिए शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। व्यापार में बढ़ोतरी के लिए नए अवसर मिल सकेंगे। घर-संपत्ति में उन्नति हो सकेगी। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। विदेश यात्रा का संयोग बन सकता है। लंबे समय जिस कार्य को पूरा नहीं कर पा रहे थे वो सफलता के साथ पूरा हो सकेगा।

ये भी पढ़ें- Shanidev Upset Signs: शनिदेव के नाराज होने पर दिखते हैं ये 7 संकेत

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 11, 2024 10:33 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola