Kal ka Rashifal, 1 February 2023: इन 5 राशियों को कल मिलेगी बड़ी खुशखबरी, प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Kal ka Rashifal, 1 February 2023: कल फरवरी का पहला दिन है। कल ही जया एकादशी भी है। इसके साथ-साथ शनि भी कुंभ राशि में अस्त हो चुका है। इन सभी घटनाओं के चलते कल का दिन सभी राशियों के लिए भयंकर उथल-पुथल से भरा रहने वाला है। जानिए आपकी राशि के लिए कल का दिन कैसा रहेगा।
यदि आप व्यापार में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो कल न करें। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से मुक्ति मिलेगी। दोस्तों, परिजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। लाइफ पार्टनर की स्पेशल अटेंशन मिलेगी। हल्दी मिला दूध पीना आपके लिए शुभ रहेगा।
किसी बड़ी और प्रभावी शख्सियत से आपकी मुलाकात होगी जो आपकी लाइफ बदल सकती है। किसी दूसरे की सलाह आपको मुनाफा दिलाएगी, लेकिन हर किसी से सलाह न लें। कल का दिन कुछ नया और क्रिएटिव करने वाला समय लेकर आ रहा है। किसी के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं। मछलियों को दाना डालना शुभ रहेगा।
एक फरवरी को मिथुन राशि का उत्साह बढ़ा चढ़ा रहेगा। हर जगह सफलता मिलेगी, लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। लव कपल्स एक साथ समय बिताएंगे। ऑफिस में भी आपका ही जलवा रहेगा। मैरिड लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा। उपाय के रूप में कोयला बहते पानी में बहाएं।
यदि हार्ट पेशेंट हैं तो खाने-पीने पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है लेकिन उसमें अनचाही अड़चन आ सकती है। कल आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जो आपका भाग्य बदल सकता है। सोते समय भगवान शिव को प्रणाम करके सोएं।
कल का दिन हर तरह से अच्छा रहने वाला है। कई स्रोतों से पैसा मिलेगा जिससे सुख, सुविधा के साधन खरीद पाएंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। दिन बहुत ही अच्छा बितने वाला है। एक के बाद एक कई खुशखबरियां मिल सकती हैं। घर में मौजूद कबाड़ को बाहर निकालने से आर्थिक समृद्धि आएगी।
दोस्तों के सहयोग से पुराने कर्जें दूर होंगे। आपके अपने परिजन आपके सुख-दुख के साथी बनेंगे। आप भी उनके लिए समय निकालें, उनके साथ बैठें और उनकी बातें सुनें। काम टालने की आदत को छोड़ देंगे तो सब कुछ अच्छा ही रहेगा। पीपल में प्रतिदिन पानी सींचना जॉब और बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा।
कल का दिन तुला राशि के लिए थोड़ा कठिन और कष्टदायक रह सकता है। परन्तु परिवार के साथ रहेंगे, तो दुख भी सुख में बदल जाएगा। जीवन के हर सुख-दुख का स्माइल से स्वागत करें। क्योंकि आखिर में आप अपनी मेहनत और लगन से जो चाहते हैं, उसे पा ही लेंगे। प्रतिदिन पीपल में दिया जलाना आपके लिए शुभ रहेगा।
भूतकाल से सबक लें, भविष्य के लिए सपने देखें और वर्तमान में मेहनत करें। इस सूत्र को अपना कर आप आसानी से सफलता पा सकेंगे। अपनी काबिलियत को पहचान कर नए अवसर ढूंढने का प्रयास करें। लाइफ पार्टनर से बिना बात बहस हो सकती है। फिर भी नाराज न हो, वह आपके लिए कुछ अच्छा ही प्लान कर रहा होगा। लाल रंग के दूर रहें।
सुख और दुख एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सकारात्मक रहें, विश्वास रखें और निरन्तर मेहनत करते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी। लंबे समय से पेंडिंग प्रोजेक्ट भी धीरे-धीरे पूरे होने की ओर अग्रसर होंगे। दूसरों की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें वरन् अवॉइड करें। जेब में गुलाबी रंग का रुमाल रखने से प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
इस राशि के लोग कल कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पूरा दिन ही हंसी-खुशी और सुकून के साथ बितेगा। काम के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। टूर पर जाने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें, कामयाबी हासिल होगी। ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए गरीबों को ताजी मूली दान करें।
अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें। ऐसा नहीं करना आपको बीमार कर सकता है। लाइफ पार्टनर के सहयोग से कोई बड़ी डील मिल सकती है। आप अपने बुद्धि कौशल और दिमाग से हर समस्या को हल कर लेंगे। गरीबों को बनें हुए चावल खिलाएं, इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होगा।
आपके लिए कल का दिन सपनों को हकीकत में बदलने का दिन है। लेकिन रिश्तेदारों और करीबियों के साथ पार्टनरशिप न करें। अपने आप पर भरोसा रखें और अच्छे से सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। किसी बाहरी के सहयोग से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। बिना नमक का भोजन करना आपके लिए उपयुक्त रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: