Palmistry Tips: हाथ में यहां हो क्रॉस का निशान तो पक्का करोड़पति बनेंगे आप
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Palmistry Tips: किसी भी व्यक्ति का हाथ देखकर उसके भूत, भविष्य और वर्तमान की भविष्यवाणी की जा सकती है। हमारी हथेली पर कुछ निशान ऐसे होते हैं, जो भविष्य के बारे में सटीक जानकारी देते हैं। ये निशान अपने आप ही बनते हैं और जब वह घटना घट जाती है, तो खुद-ब-खुद ही हट भी जाते हैं। ऐसा ही एक निशान है क्रॉस (X) का।
हस्तरेखा शास्त्र में इस निशान को अशुभ माना गया है हालांकि हाथ में कई जगह ऐसी होती हैं जहां यह बहुत ही शुभ फल देता है। जानिए हाथ में क्रॉस का निशान कहां पर अशुभ और कहां पर शुभ होता है।
यह भी पढ़ें: Vivah Rekha: जिनके हाथों में होती है ऐसी विवाह रेखा, वे कभी सुखी नहीं रह पाते!
यदि गुरु पर्वत (हाथ की पहली अंगुली के नीचे वाले भाग) पर क्रॉस का निशान हो तो यह अत्यन्त शुभ माना गया है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में बहुत ग्रोथ करता है। आमतौर पर ऐसे लोग बड़े धार्मिक नेता, जज, अध्यापक या सरकारी अधिकारी बनते हैं। ऐसे लोगों का समाज में काफी मान सम्मान होता है और करोड़पति बनते हैं। हालांकि बहुत कम लोगों के हाथ में गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: